top haryana

Electric Car: भारत में Tesla आने पर BMW पर असर, कंपनी ने किया यह ऐलान

Electric Car: एलोन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla भारत में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके आने से मौजूद अन्य वैश्विक कंपनियों पर प्रभाव पड़ेगा।

 
Electric Car: भारत में Tesla आने पर BMW पर असर, कंपनी ने किया यह ऐलान
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: BMW ग्रुप इंडिया भारत के इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में Tesla के आने की संभावना को लेकर बिल्कुल चिंताशील नहीं है, BMW के प्रबंध निदेशक और CEO विक्रम पावाह का कहना है कि Tesla के आने से इस सेगमेंट को आगे बढ़ने में सहायता मिलने वाली है।

विक्रम पावाह ने PTI के साथ इंटरव्यू में कहा कि समूह इंडिया में 2 ब्रांड BMW और मिनी के तहत टोटल 1 हजार 249 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच चुका है, साल 2025 की पहली तिमाही में कंपनी 646 यूनिट की बिक्री कर चुकी है, हमने भारत देश में अपनी कुल सेल में से 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से हासिल करने का अंदाज़ा लगाया है।

मुकाबला होने से बढ़ता है बाजार

BMW के CEO विक्रम पावाह ने कहा मुझे लगता है कि मार्केट बढ़ना चाहिए, जब ​​भी अधिक मुकाबला होता है तो हमने देखा है कि मार्केट का स्तर अधिक बढ़ता है, उनसे यह सवाल पूछा गया था कि Tesla के भारत में आने पर EV बाजार कैसे आकार लेगा और BMW का इस पर क्या रुख रहेगा।

Tesla और BMW एक साथ 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla से मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर विक्रम पावाह ने कहा कि विश्व के सभी बाजारों में हम साथ-साथ मौजूद है, आप लोग पिछले वर्ष पूरी दुनिया के आंकड़े देख सकते है यह दोनों कंपनी काफी तेजी से दुनिया में आगे बढ़ रही है।

वैश्विक स्तर पर दोनों ही EV की बिक्री में बढ़त हुई है, उन्होंने कहा कि काफी ज्यादा मैन्युफैक्चरर EV के क्षेत्र में इतनी बढ़ोतरी के बारे में बात नहीं कर सकते है।

इलेक्ट्रिक कार की सेल 

साल 2024 में BMW ग्रुप ने टोटल 4 लाख 26 हजार 594 फु-इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री की है और EV की सेल में उसने 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी प्राप्त कर ली है, ​​BMW ने 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3 लाख 68 हजार 523 यूनिट्स गाड़ी और मिनी ने 24.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 56 हजार 181 यूनिट गाड़ी बेचने में कामयाबी हासिल की है।

फरवरी के महीने में Tesla ने भारत में ऑपरेशन स्टार्ट करने के लिए अनेक पदों पर नियुक्तियां शुरू की है, जिनके अंदर कस्टमर असिस्टेंट एक्सपर्ट और बिजनेस ऑपरेशन एनालिसिस के पद भी शामिल है जो यह शो करता है कि Tesla इंडियन मार्केट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

कंपनी का टारगेट

इंडिया में BMW ग्रुप की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में संभावनाओं पर CEO विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी की टोटल सेल में इसकी हिस्सेदारी 17 फीसदी है। साल 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में BMW की इंडिया में वाहन बिक्री 7 फीसदी अधिक हुई है जो 3 हजार 914 यूनिट रही है, कंपनी का लक्ष्य 2025 में कुल बिक्री का 15 फीसदी EV से हासिल करना है।