Pamban Bridge: देश में बनकर तैयार हुआ यह आधुनिक ब्रिज, लंदन की टेक्नोलॉजी पर आधारित

Pamban Bridge: भारत और रामेश्वरम द्वीप को एक दूसरे से कनेक्ट करने वाला आधुनिक ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, यह देश का पहला Vertical Lift Sea Bridge है।

 

Top Haryana, New Delhi: देश का पम्बन ब्रिज तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम और पम्बन द्वीप को एक दूसरे से कनेक्ट करता है, अब यह ब्रिज एक नए रूप में सामने आ चुका है, नया पम्बन ब्रिज देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज बन गया है, यह ब्रिज न सिर्फ अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए विशेष है, बल्कि यह समुद्र में जहाजों को मार्ग देने के लिए एक यूनिक सिस्टम उपयोग करता है।

वर्टिकल ब्रिज समुद्र के रास्ते गुजरने वाले 2 हजार 70 मीटर एक लंबे रेलवे ट्रैक पर बनाया गया है, वर्टिकल ब्रिज की लंबाई लगभग 72.5 मीटर है, इस ब्रिज को 17 मीटर ऊपर की तरफ उठाया जा सकता है, इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस ब्रिज की टेक्नोलॉजी किस प्रकार से काम करती है और यह लंदन ब्रिज से किस प्रकार मिलता है।

वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज  

पम्बन ब्रिज की नई आधुनिक टेक्नोलॉजी वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम है, इस तकनीक में ब्रिज का एक भाग ऊपर की तरफ उठाया जाता है, जिसके चलते समुद्र में से गुजरने वाले सभी जहाजों के लिए मार्ग तैयार होता है। जब ब्रिज को इस स्थिति में ऊपर उठाया जाता है तो समुद्री यातायात को बिना किसी अड़चन के गुजरने की अनुकूलता मिलती है।

समुद्री जहाजों के गुजरने के बाद पुल को फिर से नीचे लाकर ट्रेन के लिए उपयोग किया जाता है। यह वर्टिकल लिफ्ट टेक्नोलॉजी इंडियन रेलवे के लिए एक नई पहल है, यह सिस्टम काफी एडवांस है, जिसके अंदर पुल के ऊपर वाले हिस्से को सिर्फ ऊपर की तरफ लिफ्ट किया जाता है।

इसके लिए पूरे सिस्टम को घुमाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, जिसके कारण पुल तेजी से एक फ्लो में चल पाता है, इस आधुनिक तकनीक के कारण यात्रियों को कम समय में सुरक्षित सफर करने का अवसर मिलता है।

लंदन ब्रिज

पम्बन ब्रिज और लंदन ब्रिज दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते है, लंदन ब्रिज एक स्विंग ब्रिज है, जिसका अर्थ यह है कि पुल का भाग जहाजों के गुजरने के लिए घुमाया जाता है, भारत देश के पम्बन ब्रिज में वर्टिकल लिफ्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह ब्रिज अधिक एडवांस और बेहतर बना गया है।

पम्बन ब्रिज

पम्बन ब्रिज अब देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज बन चुका है, जिसमें पुल के एक भाग को ऊपर की तरफ उठाकर समुद्री जहाजों के लिए रास्ता तैयार किया जाता है। इस आधुनिक टेक्नोलॉजी के कारण ट्रेन और समुद्र के जहाजों के यातायात में कोई टकराव नहीं होता है और दोनों सरलता से आना जाना कर सकते है।

पम्बन ब्रिज तमिलनाडु के रामेश्वरम और पम्बन द्वीप के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को अधिक सरलता प्रदान करता है और इंडियन रेलवे के नेटवर्क में एक आवश्यक कड़ी है, यह ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग का एक शानदार और आधुनिक उदाहरण है।