AC Blast Alert: गर्मी के मौसम में विंडो एसी का इस्तेमाल है खतरनाक, जानें इसके पीछे का कारण 

AC Blast Alert: आप लोगों ने यदि अपने घर की किसी खिड़की पर एसी लगा रखा है तो हो जाएं सावधान, आपकी इस विंडो एसी में किसी भी वक्त ब्लास्ट हो सकता है।

 

Top Haryana, New Dehli: गर्मी अब धीरे-धीरे अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है, घरों और ऑफिस में अब AC चलना शुरू हो गया है, आपके घर में AC खिड़की पर लगा हुआ है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है, गर्मी के सीजन में हम सब ठंडक पाने के लिए AC का उपयोग करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि खिड़की पर लगी AC खतरनाक हो सकती है।

यह आदत आपके घर के वातावरण पर प्रभाव डालती है और आपकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकती है, गर्मी के दिनों में कई AC ब्लास्ट होने के मामले सामने आते है, जो लोगों की कुछ गलतियों के कारण होते है, इन गलतियों को करने से बचना चाहिए, खिड़की पर लगा AC क्यों खतरनाक है इसके पूरी जानकारी इस खबर में जानें।

गर्मियों में AC खतरनाक

आप लोग खिड़की पर लगे AC का सही से मेंटेनेंस नहीं रखते है तो गर्मी के दिनों में AC में आग लगने का खतरा बन सकता है, इसके पीछे काफी सारे कारण हो सकते है, इसमें ओवरहीटिंग, मेंटेनेंस, खराब वायरिंग और शॉर्ट सर्किट की समस्या शामिल है, आपको गर्मियों में AC का अधिक ख्याल रखना चाहिए।

AC की हवा डायरेक्शन  

AC को जब खिड़की पर लगाया जाता है तो उसकी हवा बाहर की तरफ बहती रहती है, जिसका अर्थ यह है कि ठंडी हवा अंदर आने की जगह बाहर जाएगी, इससे आपके कमरे में कूलिंग नहीं हो पाती है, AC की पूरी कैपेसिटी का उपयोग नहीं हो पाता है, इससे आपको पूरी तरह कूलिंग नहीं मिलती है और बिजली के बिल पर भी प्रभाव पड़ता है।

पाइपलाइन में समस्या 

आपने घर की खिड़की पर AC लगाया हुआ है, तो AC का पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाते है, AC के कूलिंग का पानी बाहर जाने की जगह कमरे के अंदर ही जमा हो सकता है। जिसके कारण दीवार और फर्श में नमी अधिक हो सकती है, जिसके चलते घर में फफूंदी की दिक्कत हो सकती है, यह आपकी शरीर की हेल्थ के लिए कुछ नुकसानदायक हो सकता है।

AC की लाइफ लाइन

आपका AC यदि खिड़की पर लगा हुआ है, तो बाहर की धूल, गंदगी और पॉल्यूशन सीधे आपके कमरे के अंदर आ सकते है, जिसके कारण घर में पॉल्यूशन काफी अधिक हो सकता है, इस पॉल्यूशन के कारण अस्थमा, एलर्जी और अन्य सांस की बीमारियों का खतरा काफी अधिक बढ़ सकता है।