मानसून में पार्टनर संग घूमने का है प्लान, तो जाइए भारत के इन प्रसिद्ध जगहों पर

मानसून के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हो तो इन जगहों पर जा सकते है आइये जानें घूमने की इन जगहों के बारे में...
 

Top Haryana: बारिश के मौसम से दिल्ली में तापमान तेजी से नीचे आया है इस दौरान तेज हवा चलना, आसमान में बादलों का घेराव और गीली मिट्टी की खुशबू से अलग ही सुकून मिलता है। ऐसे में आपका खुली जगहों पर घूमने का मन कर रहा है, तो दिल्ली के आस-पास ऐसी जगह है जहां की सुंदरता बारिश में और ज्यादा हो जाती है। 

दिल्ली में रहते हो तो, इन जगहों पर कर घूमने का प्लान बना सकते है। यह की हरियाली और फूलों के बीच बैठकर कुछ टाइम बिताते है तो आपके मन को शांति मिले गई। मानसून के मौसम में आप इन जगहों पर अपने पार्टनर या दोस्तों के घूमने जा सकते है। 

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के पास के ये 4 हिल स्टेशन, गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट और बजट में मस्त

नीमराना फोर्ट
फोर्ट नीमराना दिल्ली से 125 किलोमीटर दूर है छुट्टियों के दिनों आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां घूमने का आ सकते है। अरावली पहाड़ियों पर स्थित यह इमारत पहले महल होता था अब इसे एक सुंदर होटल बना दिया है। जहां आपको राजस्थानी खाना, स्विमिंग पूल,योग, आदि के मजे ले सकते है। 

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य
सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य दिल्ली से 50 और गुड़गांव से 15 किलोमीटर की दूरी है यह लगभग 142.52 हेक्टेयर में फैला हुआ है. जिसे सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको पक्षियों की हर प्रकार की  प्रजातियां  को मिलेगी। 

दमदमा झील
दमदमा झील दिल्ली से 64 किलोमीटर दूर है। यहां पर कई प्रकार के पक्षी भी देखने को मिल सकते है। यहां की हरियाली और झील की सुंदरता को देखकर मन को सुकून मिलता है। मानसून के समय यहां पानी का स्तर 50 फिट तक पहुंच सकता है। यहां हरियाणा की सबसे बड़ी भी बोली जाती है जो लगभग 3 हजार एकड़ में फेली है यह घूमने के लिए मस्त जगह है। पर बारिश के समय थोड़ा सावधान रहना पड़ता है। 

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी
ओखला बर्ड सैंक्चुअरी यह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा में यमुना नदी पर बने ओखला बैराज के पास में स्थित है। यहां पर 300 से ज्यादा पक्षी की प्रजातियां देखने को मिल सकती है.यहां पर जाने की आपको टिकट देनी होगी। यह आपको गर्मियों में 7:00 से लेकर शाम 5:30 बजे तक खुली मिलेगा और सर्दी में सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला मिलेगा। भारतीयों के लिए 30 रुपये टिकट है और विदेशियों के लिए 350 रुपये टिकट है और कैमरा ले जाने के अलग पेसे लगते है।
यह भी पढ़ें- Girls Search on Google: जानिए कुंवारी लड़कियां गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं?