Best Homes: इन मिट्टी वाले होमस्टे का अलग ही नजारा है, जिनके आगे आप लग्जरी होटल भी जाएंगे भूल

Best Homes: इस समय की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय सुकून का बिताने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी इलाकों और शांत जगहों पर जाते है।

 

Top Haryana, New Delhi: आप शहर के ट्रैफिक और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ दिन सुकून के साथ बिताना चाहते है, तो आपको होटल के जगह मिट्टी से बने होमस्टे अधिक पसंद आ सकते है। मिट्टी की दीवारें, लकड़ी की खिड़कियां और आसपास हरियाली से घिरे ये होमस्टे आपको ठंडी हवा और शांत वातावरण प्रदान करते है।

मिट्टी से बने ये होमस्टे पर्यावरण के लिए बेहतर होते है और इनमें ठहरने का अनुभव भी काफी खास होता है, इनके अंदर ऐसा लगता है कि आप गांव में छुट्टियां मना रहे हों। इस खबर में हम आपको बताएंगे भारत के खूबसूरत मिट्टी से बने होमस्टे, जहां पर आप शांत वातावरण और नेचर ब्यूटी का आनंद ले सकते है।

नंदा स्टोन जिलिंग, उत्तराखंड

उत्तराखंड के गांव जिलिंग में स्थित यह होमस्टे पुराने पहाड़ी का जीता-जागता उदाहरण पेश करता है। पत्थर और मिट्टी से बना हुआ यह घर हिमालय के पास शांति से वक्त बिताने के लिए बिल्कुल सही है।

द मडहाउस मरयूर, केरल

केरल के मरयूर गांव में मौजूद द मडहाउस रियल में एक मिट्टी का घर है, यह इको-फ्रेंडली स्टे आपको इस जगह की ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति के वातावरण के बीच ठहरने का शानदार अवसर देता है। यहां आने के बाद आपको गांव का एहसास होता है जो सुकून के पल देता है।

ग्रीनारा कालीकट, केरल

कालीकट के पास मौजूद यह मिट्टी से बना होमस्टे खेतों और हरियाली से युक्त है, इस जगह आपको मिलती है ऑर्गेनिक फूड और एकदम देसी वातावरण, यहां आने के बाद आप सुकून के पल बिता सकते है और देसी खाने का भी आनंद उठा सकते है।

कुंदन होमस्टे कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

कुंदन होमस्टे परंपरागत पहाड़ी तकनीक से तैयार किया हुआ एक बेहतरीन मिट्टी का घर है, जो ठंड के मौसम में भी गर्माहट देता है, यह जगह खास उन लोगों के लिए है जो ग्रामीण कल्चर और देसी वातावरण का अनुभव लेना चाहते है।

माटिर घर गुवाहाटी, असम

यह मिट्टी का घर असम की परंपरागत संस्कृति को दर्शाता है, यह घर दिखने में बेहद खूबसूरत है और इसकी ठंडी दीवारें गर्मी के दिनों में बहुत राहत देती है। खूबसूरती, हरियाली और सुकून के पल बिताने के लिए यह जगह एक दम सही है।

अफसाना होमस्टे मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में स्थित अफसाना होमस्टे मिट्टी और लकड़ी से तैयार किया हुआ एक शांत और अद्भुत स्थान है। इस स्थान के सेब बागानों के बीच बैठकर चाय पीना और देसी खाने का स्वाद लेना एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है।