sunita baby song dance: 'बंदूक की दीवानी' पर सुनीता बेबी ने मचाया तहलका, लोग बोले – "सपना चौधरी भी फीकी लगने लगी!"
sunita baby song dance: इस डांस में सुनीता बेबी के एक्सप्रेशन और मूव्स ने ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उन्हें हरियाणा की नई डांसिंग क्वीन कहने लगे हैं| कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि...
Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणवी डांस जगत में इन दिनों एक नाम तेजी से छा रहा है, और वो हैं सुनीता बेबी (Sunita Baby)| सुनीता बेबी के डांस (sunita baby song dance) वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं| हाल ही में उनका एक नया वीडियो 'बंदूक की दीवानी' (Bandook Ki Deewani) गाने पर सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान रह गए|
इस डांस में सुनीता बेबी के एक्सप्रेशन और मूव्स ने ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उन्हें हरियाणा की नई डांसिंग क्वीन कहने लगे हैं| कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि “अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी पीछे छूटती नजर आ रही हैं|”
यह भी देखें- Haryanvi dance song: सुनीता बेबी का दमदार हॉट डांस वीडियो हुआ वायरल, 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
स्टेज पर चढ़ते ही मच गया हंगामा, बिछीं नोटों की बारिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुनीता बेबी स्टेज पर आईं, वहां मौजूद भीड़ ने सीटियां और तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया| बुजुर्ग हों या नौजवान, सभी उनके डांस पर झूमते नजर आए| लोग उनके ऊपर जमकर नोटों की बरसात कर रहे हैं|
इस नजारे को देखकर साफ है कि सुनीता बेबी की फैन फॉलोइंग अब लाखों में पहुंच चुकी है| उनका नाम अब सपना चौधरी और गोरी नागोरी (Gori Nagori) जैसे बड़े नामों की लिस्ट में गिना जाने लगा है|
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
सुनीता बेबी का ये वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है| लोग उनके डांस के दीवाने हो गए हैं और कमेंट्स में लगातार तारीफ कर रहे हैं|
कई यूजर्स ने लिखा, “अब सपना को टक्कर देने वाली डांसर मिल गई है|” तो कुछ लोगों ने कहा, “सुनीता बेबी का डांस स्टाइल सबसे अलग है, बार-बार देखने का मन करता है|”
यह भी देखें- Haryanavi Dance: कशिश चौधरी ने सपना चौधरी के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
क्या आप सुनीता बेबी के फैन हैं?
अगर आपने अभी तक सुनीता बेबी का डांस वीडियो (Sunita Baby Dance Video) नहीं देखा है तो जरूर देखें, क्योंकि सुनीता बेबी अब हरियाणा की नई डांस सेंसेशन बन चुकी हैं|