Bhojpuri song: सनी लियोनी ने अपने अदाओं से मचाया धमाल, नीलकमल सिंह के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Bhojpuri song: सनी लियोनी (sunny leone) और नीलकमल (Neelkamal Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आइए देखें यह वीडियो...
 

Top Haryana: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अब इसमें बॉलीवुड का तड़का भी लगने लगा है। हाल ही में भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का एक नया गाना 'लड़की दीवानी' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी (sunny leone) भी नजर आ रही हैं।

इस गाने में सनी लियोनी (sunny leone) की एंट्री ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। सनी ने अपने शानदार डांस और अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया है। यही वजह है कि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और यूट्यूब पर इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Sapna Dance Video: सपना चौधरी ने अपनी हॉट अदाओं से किया घायल, पब्लिक हुई बेकाबू, देखें वायरल वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/9Prw3iwgTTE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9Prw3iwgTTE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

गाने में सनी लियोनी (sunny leone) और नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी गाने में बेहद शानदार नजर आ रही है। फैंस लगातार कमेंट करके इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो लिखा है कि सनी लियोनी (sunny leone) की मौजूदगी ने गाने को और खास बना दिया है।

गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना कुछ ही घंटों में हिट हो गया और लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं। इसके म्यूजिक की बात करें तो यह थोड़ा बहुत फिल्म 'आशिकी' के मशहूर गाने 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' की याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें- Gori Nagori Dance Video: गोरी नागोरी ने ठुमके लगाकर उठाया गर्दा, लोग हुए पागल, देखें वायरल वीडियो