Bhojpuri Song: बारिश में मोनालिसा को प्यार करते नजर आए निरहुआ, वीडियो हुआ वायरल, देखें
Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा के गाने और वीडियो हमेशा से ही धमाल मचाते रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जिनकी एक्टिंग और गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं।
निरहुआ के गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उनकी अदाकारी के फैंस इतने दीवाने होते हैं कि उनके किसी भी नए वीडियो को बिना देखे रह नहीं सकते।
अब निरहुआ और मोनालिसा का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों कलाकार बारिश में भीगते हुए एक साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वीडियो में मोनालिसा ने पीली और लाल धारी वाली साड़ी पहनी हुई है जो उन पर बहुत प्यारी लग रही है। वही निरहुआ भी पीली शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार बारिश में भीगते हुए एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज और डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में निरहुआ और मोनालिसा भोजपुरी गाने "बथेला मोर करिहाईयां" पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना खासतौर पर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। वीडियो के रोमांटिक और डांस नंबर के साथ दर्शकों को यह एक बेहतरीन कंबिनेशन लग रहा है।