Bhojpuri song: मोनालिसा के साथ रोमांस में बेकाबू हुए निरहुआ, वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

Bhojpuri song: निरहुआ और मोनालिसा का एक गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, आइए देखें यह वायरल वीडियो...
 

Top Haryana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम हर किसी की जुबान पर है। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन किए हैं।

जिनमें उनकी जोड़ी और रोमांस को फैंस ने खूब पसंद किया है। निरहुआ के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और उनके फैंस उन्हें हाथों हाथ शेयर करते हैं। उनके गाने हमेशा चर्चा में रहते हैं और आज भी पुराने गाने लोगों के बीच उतने ही हिट हैं।

निरहुआ का एक गाना जो सात साल बाद भी वायरल हो रहा है, वह है फिल्म राजा बाबू का गाना "Matha Fail Ho Gail"। इस गाने को अब तक 72 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

यह गाना आज भी भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है और लोग इसे अब भी बड़े चाव से सुनते और थिरकते हैं। इस गाने में निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी खासतौर पर चर्चा में है क्योंकि उनकी केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/Z-xGXsrjV_E?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Z-xGXsrjV_E/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

गाने के वीडियो में दो प्रमुख सीन हैं। एक कमरे में आम्रपाली दुबे घाघरा-चोली में नजर आती हैं जबकि दूसरे कमरे में मोनालिसा शॉर्ट ड्रेस में निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आती हैं।

गाने में निरहुआ कभी आम्रपाली के पास जाते हैं और उनके साथ रोमांटिक सीन करते हैं तो कभी मोनालिसा के पास जाकर उनके साथ रात बिताते हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को पहले भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है और अब मोनालिसा के साथ उनकी जोड़ी भी शानदार नजर आ रही है।