Bhojpuri song: काजल राघवानी की अदाओं पर फिदा हुए खेसारी लाल, ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ गाना फिर हुआ वायरल

Bhojpuri song: खेसारी और काजल का एक हट गाना आजकल यूट्यूब पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, आइए देखें इनका वायरल वीडियो....
 

Top Haryana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। इन दोनों का एक पुराना गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को दर्शक बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर हिट होते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। खासकर जब वह काजल राघवानी के साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो फैंस का उत्साह देखने लायक होता है। काजल और खेसारी की जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं।
यह भी देखें- Sapna Choudhary Dance: बदली बदली लागे’ पर सपना चौधरी का जबरदस्त डांस, वीडियो ने पार किए 471 मिलियन व्यूज

<a href=https://youtube.com/embed/fDS-a4JDRpk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fDS-a4JDRpk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ में काजल राघवानी और खेसारी लाल की केमिस्ट्री शानदार दिख रही है। गाने में दिखाया गया है कि गर्मी से परेशान काजल पसीने से भीग रही हैं और खेसारी उन्हें ठंडक देने के लिए कूलर ऑन कर देते हैं। यह सीन बहुत ही मजेदार और रोमांटिक है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने में काजल राघवानी के साथ खेसारी और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने विलेन संजय पांडे भी नजर आ रहे हैं। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक यूट्यूब पर 353 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गाने की म्यूजिक और बोल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
यह भी देखें- Bhojpuri song: अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नया गाना 'लॉकर में जवानी' हुआ वायरल, रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल