Bhojpuri song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘होठवा चूम ला’ मचा रहा धमाल, इंटरनेट पर फिर छाया

Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव का एक गाना जिसमें वह काजल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहें है, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, आइए देखें...
 

Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी का एक पुराना गाना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना है ‘होठवा चूम ला’ जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

इस गाने में खेसारी और काजल की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू रही है। गाने के वीडियो में दोनों चांदनी रात में एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। खास बात यह है कि काजल, वीडियो कॉल पर खेसारी से अपने होठों को चूमने की फरमाइश करती हैं जो गाने को और भी रोमांटिक बना देता है।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, आते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखें वायरल वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/4wa7ySVLo2w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4wa7ySVLo2w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

‘होठवा चूम ला’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘सईयां अरब गईले ना’ का है। यह गाना एक बार पहले भी दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था। अब दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गाने में जहां खेसारी लाल यादव अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं, वहीं काजल राघवानी अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज इस गाने में बहुत ही प्यारी लगती है और गाने को खास बना देती है।

यह भी पढ़ें-Bhojpuri Song: ‘अंजोर करें इंडिया में’ गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने, देखें Viral