Bhojpuri Hit Song: निरहुआ-आम्रपाली का यह हिट गाना फिर मचा रहा धमाल, वीडियो देखकर फैंस हो रहे दीवाने

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी एक बार...

 

Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है| इन दोनों का एक पुराना गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है|

Also Read- Bhojpuri song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली 2' मचा रहा धमाल, फैंस हुए उनके देसी स्वैग पर फिदा

रोमांस और नोकझोंक से भरपूर है वीडियो
इस वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Viral Bhojpuri Song) में निरहुआ पूरी तरह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, वहीं आम्रपाली उनकी हरकतों से परेशान दिखती हैं| फैंस को इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है| ‘खोल दी कपाड़िया भेल भोर’ (Khol Di Kapadiya Bhel Bhor) नाम का यह गाना भले ही पुराना है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है|

किस फिल्म से है यह गाना?
यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मोकामा 0 KM’ (Mokama 0 KM) का है| जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों की बात होती है, तो निरहुआ और आम्रपाली का नाम जरूर लिया जाता है| दोनों ने साथ मिलकर कई रोमांटिक हिट गाने दिए हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं|

किसने दी है आवाज?
‘खोल दी कपाड़िया भेल भोर’ गाने को मशहूर सिंगर कल्पना (Kalpana) और रजनीश (Rajnish) ने गाया है| गाने के बोल श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखे हैं और संगीत दिया है राजेश-रजनीश (Rajesh-Rajnish) की जोड़ी ने|

कब हुआ था रिलीज़?
यह गाना 21 दिसंबर 2017 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था और अब तक इसे 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| लोगों को न सिर्फ गाने की धुन पसंद आ रही है, बल्कि आम्रपाली की अदाएं और एक्टिंग भी फैंस का दिल जीत रही हैं|

Also Read- Bhojpuri song: निरहुआ और मोनालिसा का रोमांटिक हॉट डांस वीडियो हुआ वायरल, लोग देखकर हुए दीवाने, देखें वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/jOfcicKS7Y0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jOfcicKS7Y0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">