KVS Admission: भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं, क्‍या भारत के अलावा भी कहीं केवी है?

Kendriya Vidyalaya Admission: प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में दाखिला लेना मीडल क्लास वालों के लिए लगभग असंभव हो जाएगा। ऐसे में उनका सबसे बेहतर ऑप्शन केंद्रीय विद्यालय ही होंगे। जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा...

 

Top Haryana, New Delhi: सभी माता-पिता अपने बच्चे की भलाई चाहते है और सोचते है कि किसी तरह उनके बच्चे बढ़िया से कॉलेज, स्कूल या यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाए और उसका भविष्य संवर जाएं। भारत में सरकारी स्कूल, कॉलेज और खासकर यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए होड़ लगी रहती है।

ऐसे में यदि किसी बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय(KVS Admission) में हो जाए तो पेरेंट्स का सपना साकार हो जाता है। जिस हिसाब से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है आने वाले कुछ समय में प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में दाखिला लेना मीडल क्लास वालों के लिए लगभग असंभव हो जाएगा। ऐसे में उनका सबसे बेहतर ऑप्शन केंद्रीय विद्यालय ही होंगे। चलिए आपको बताते है की भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय है और सबसे ज्यादा केंद्रीय विद्यालय किसी राज्य में हैं?

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन(kendriya vidyalaya admission) के लिए हर वर्ष भीड़ लगी रहती है। प्राइवेट स्‍कूलों की लगातार बढ़ती फीस न भर पाने और केैंद्रीय विद्यालय की अच्‍छी पढ़ाई के लिए लोग अपने बच्‍चों को एडमिशन केवी(केंद्रीय विद्यालय) में कराना चाहते हैं। 

पूरे देश में केंद्रीय विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)की ओर से संचालित किया जाता है। केवीएस के अनुसार, पूरे भारत में 1 हजार 245 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन ही संचालित करता है। इन स्कूलों की स्थापना सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। केंद्रीय स्कूल देशभर में फैले हुए है और हर राज्य में इन विद्यालयों की संख्या अलग-अलग है।

Kendriya Vidyalaya in Uttar Pradesh: सबसे ज्यादा विद्यालय किस राज्य में है ?
भारत में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्‍या(total kendriya vidyalaya in india) 1245 थी, यह आंकड़ा 1 मार्च 2021 तक का है। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2024 में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी जिससे भविष्य में देश भर में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1330 से अधिक हो जाएगी। 2021 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश कुल 116 केंद्रीय विद्यालय के साथ सबसे ज्यादा विद्यालयों वाला पहला राज्य हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 112 विद्यालयों के साथ दूसरे स्थान पर है।

How many kendriya vidyalaya in abroad: भारत के बाहर कौन से देश में हैं केंद्रीय विद्यालय?
भारत के अलावा 3 ऐसे देश है जिनमें केंद्रीय विद्यालय खुले हैं। एक केंद्रीय विद्यालय रूस की राजधानी मॉस्को(kendriya vidyalaya in moscow) में है। ईरान के तेहरान(kendriya vidyalaya in tehran) और नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी एक-एक केंद्रीय विद्यालय(kendriya vidyalaya in kathmandu) हैं। इन विद्यालयों में भारतीय के छात्रों के साथ वहां रहने वाले लॉक्ल बच्चों  को भी एडमिशन दिया जाता है।