Haryana CET Exam: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट,जानें

Haryana CET Exam: हरियाणा प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आइए जानें क्या नई अपडेट आई है
 

TOP HARYANA: हरियाणा राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने ग्रुप सी के खाली पदों के लिए विभिन्न विभागों और बोर्डो ने ब्योरा जारी कर दिया है। वर्ष 2025 में होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कुल 39 पद शामिल होंगे।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार CET के तहत राज्य के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रुप सी के कर्मचारीयों की भर्ती के लिए किया जाता है। इस परीक्षा से हरियाणा में ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां की जाती हैं।

ग्रुप डी के लिए सीईटी का अलग से आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग केद्वारा किया जाता है।

किन विभागों से शामिल किए हैं पद

हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों को मिलाकर कुल 39 प्रकार के पदों को शामिल किया हैं।

1. तकनीकी और इंजीनियरिंग भाग: तकनीकी और इंजीनियरिंग विभाग में सबसे ज्यादा पद शामिल किए गए हैं। जिन पदों को इस विभाग में शामिल किया है उनमें से सेक्शनल सिविल ऑफिसर, जेई टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, एएलएम और प्लांट अटेंडेंट के पदों को शामिल किया हैं।

इसके साथ ही प्रशासन एवं प्रबंधन विभाग में सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, सहायक प्रबंधक,परियोजना अधिकारी और ऑपरेटर आदि प्रकार के पदों को शामिल किया गया है।

2. स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग: स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में कुल 5 पदों को शामिल किया गया है। जिसमें से फार्मासिस्ट, ओटीए, स्टाफ नर्स, नेत्र चिकित्सक सहायक और दंत स्वास्थ्य के पदों को शामिल किया गया हैं।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग में पुस्तकालय सहायक,सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी,फीचर लेखक के साथ लाइब्रेरियन के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

3. पर्यावरण एवं वित्त विभाग: इस विभाग के अन्दर वन रेंज अधिकारी, जूनियर पर्यावरण अभियंता,जूनियर वैज्ञानिक सहायक के पदों को शामिल किया गया हैं।

इसके साथ में लेखा एवं वित्त विभाग के तहत आने वाले पद जैसे ऑडिटर, मुनीम, लेखा सहायक और लेखा लेखा क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी।

4.पशुपालन एवं कृषि विभाग: इस विभाग के अन्दर आने वाले कृषि निरीक्षक,पशु चिकित्सा,पशुधन विकास सहायक और सिंचाई विभाग में आने वाले नहर पटवारी, सूबेदार आदि प्रकार के पद शामिल हैं।

इन सभी पदों पर भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा देना जरूरी है। जो उम्मीदवार सीईटी की परीक्षा देगा वहीं इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।

5. मार्केटिंग बोर्ड: इस विभाग में सब इंस्पेक्टर, मंडी सुपरवाइजर,अकाउंटेंट ,रेवेन्यू पटवारी,पटवारी और ग्राम प्रधान सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा देना जरूरी है।