April 2025 Holidays List : अप्रैल महीने में इतने दिन रहेगी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट
April 2025 Holidays List: अप्रैल 2025 महीने में कई प्रमुख त्योहार और जयंती मनाई जाती हैं, जिसकी वजह से बच्चों की मौज होने वाली हैं।
Top Haryana, New Delhi: अप्रैल में कई ऐसी छुट्टियां हैं, जिस दिन पूरे भारत में छुट्टी रहने वाली है। जिस कारण से देश के अलग-अलग राज्यों के स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल में कई प्रमुख त्योहार और जयंती मनाई जाती हैं, जिस कारण से छात्रों की मौज होने वाली है। उन्हें स्कूल और कॉलेज से कई दिनों की छुट्टी मिलने वाली है।
आइए जानें इस खबर में अप्रैल के महीनें में कौन-कौन से त्योहार मनाएं जाते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टी का बड़ा ही चाव होता हैं। बच्चे सोचते है कि कब स्कूल की छुट्टी आए और वो मौज मस्ती करें। इस महीने के प्रमुख त्योहारों की बात करें तो राम नवमी, महावीर जयंती, डॉ. अंबेडकर जयंती और बेसाखी जैसे प्रमुख त्योहार इसी महीने आने वाले हैं।
जिस कारण से स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा। नीचे तारीखों के साथ इस महीने में आने वाले सभी त्योहारों के बारे में बताया गया है।
इन दिनों की रहेगी छुट्टी
6 अप्रैल 2025 रविवार के दिन राम नवमी का राष्ट्रीय अवकाश हैं। 10 अप्रैल 2025 गुरुवार को महावीर जयंती के दिन देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और यूपी सहित कई राज्यों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 अप्रैल 2025 शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती हैं।
14 अप्रैल 2025 सोमवार को डॉ. अंबेडकर की जयंती हैं इस दौरान भी पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को गुड फ्राइडे हैं इसका भी पूरे भारत में अवकाश रहेगा। इस दिन भी सरकारी छुट्टी हैं।
इसके बाद में 29 अप्रैल 2025 मंगलवार को महर्षि परशुराम की जयंती हैं, इसके चलते देश के मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,गुजरात, पंजाब और राजस्थान में सरकारी अवकाश रहेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा कई ऐसे त्योहार भी है, जिस दिन देश के दूसरे राज्यों में भी छुट्टी रहने वाली है।
जैसे कि 5 अप्रैल 2025 को बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अवकाश होगा। इसके बाद में 14 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु में तमिल नव वर्ष के दिन अवकाश और केरल में विशु का अवकाश रहेगा।