Today gold rate: सावन के पहले दिन सोने की चमक में बंपर उछाल, जानें नए रेट

Today gold rate: सोने के भाव में सावन के पहले ही दिन तेजी देखने को मिली है, आइए जानें किस रेट बिक रहा है सोना...
 

Top Haryana: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस दिन सोने की कीमतों में एक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की कीमतें हरे निशान पर खुली हैं और निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती हैं।

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो इस समय आपके लिए अच्छा अवसर है। इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की नई कीमतों के बारे में बताएंगे।

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी
सोने की कीमतों में कल के बंद भाव की तुलना में आज 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 99 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें 90 हजार से ज्यादा पर बनी हुई हैं। यह बढ़ोतरी निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत हो सकती है खासकर सावन के पहले दिन।

चांदी की कीमतों में भी वृद्धि
चांदी की कीमतों में भी वृद्धि का दौर जारी है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 10 हजार से ज्यादा पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी सोने की तरह इस समय एक आकर्षक निवेश विकल्प बन सकता है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इसके कारण कुछ मुख्य कारक भी हैं।

कीमतों में बदलाव का कारण
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव के पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं। हाल ही में फेडरल रिजर्व की बैठक में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। जिससे बाजार में बिना समझने वाली की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स भी गिरकर 97.3 पर पहुंच गया है, जो सोने की कीमतों को सहारा दे रहा है।