Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई बड़ी कमी, 56 हजार तक गिर सकता है भाव, जानें वजह
Gold Price Today: रिपोर्ट के अनुसार सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार कमी हो रही है, आइए जानें...
Top Haryana, New Delhi: इन दिनों सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, जिससे आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। अब उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो सोना खरीदना चाहते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट हो सकती है और इसका भाव 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
किसने किया दावा?
फाइनेंशियल रिसर्च कंपनी मॉर्निंगस्टार जो कि अमेरिका की है यह दावा कर रही है। ईटी (Economic Times) के अनुसार इस एनालिस्ट का मानना है कि आने वाले कुछ सालों में सोने के भाव में लगभग 38% की कमी आ सकती है। इस आधार पर भारत में सोने का रेट लगभग 55 हजार से 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Share Market: निवेशकों के लिए धमाकेदार खबर, यह कंपनी दे रही है 10 शेयर्स पर 9 बोनस शेयर
फिलहाल कितना है सोने का रेट?
इस समय बाजार में सोने की कीमत लगभग 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। ऐसे में अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो सोने की कीमतों में बड़ी राहत मिल सकती है।
क्यों गिर सकती हैं सोने की कीमतें?
1. सप्लाई (आपूर्ति) में बढ़ोतरी
साल 2024 की दूसरी तिमाही में खनन (माइनिंग) से सोने का उत्पादन बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक खनन लाभ 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। दुनियाभर में सोने का भंडार भी 9% बढ़ गया है, जो अब 2 लाख 16 हजार 265 टन हो गया है। जब किसी चीज की सप्लाई ज्यादा होती है, तो उसकी कीमतें अपने आप नीचे आने लगती हैं।
2. डिमांड (मांग) में गिरावट
दुनियाभर के सेंट्रल बैंक अब सोना खरीदने में पहले जैसी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सर्वे के अनुसार 71% केंद्रीय बैंक अब अपने गोल्ड रिजर्व को या तो कम करने या फिर उसे जस का तस रखने की योजना बना रहे हैं। इससे भी डिमांड में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे कीमतें और गिर सकती हैं।
गोल्ड मार्केट अपने पीक पर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2024 में गोल्ड सेक्टर में मर्जर और अधिग्रहण (M&A) में 32% की बढ़ोतरी हुई है। यह इस बात का संकेत है कि गोल्ड मार्केट अभी अपने चरम (पीक) पर है। ऐसे में अब इसमें गिरावट आना संभावित माना जा रहा है।
क्या करना चाहिए निवेशकों को?
आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकना समझदारी हो सकती है। अनुमान सही साबित होता है तो आने वाले महीनों में आपको सोना सस्ते दामों पर मिल सकता है।
फिलहाल भले ही सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन भविष्य में इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी वजह सप्लाई बढ़ना और डिमांड में कमी आना है। ऐसे में आम खरीदारों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट