UP Police Constable Result: UP पुलिस कांस्टेबल रिजेल्ट जारी, जाने कैसे करें चेक

UP Police Constable Result: UP कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी हो गए है, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

Top Haryana, Uttar pardesh Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस नियुक्ति एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होली के शुभ अवसर के पहले खुशखबरी दी है। भर्ती बोर्ड ने 60244 पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आप रिजेल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल नियुक्ति 2024 की लिखित परीक्षा दो भागो में आयोजित की गई थी। पहले चरण का पेपर 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को हुआ था। जिसमें 28 लाख 91 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दूसरे चरण की परिक्षा में 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।

UP Police Constable Result : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का Result कैसे चेक करें 

  • आप सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में ‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 रिजेल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए नतीजों का प्रिंटआउट लें।

UP Police Constable Result: भर्ती प्रक्रिया के चरण

UP पुलिस बल में कांस्टेबल पदों पर चयन के लिए परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल थे:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी को सामान्यीकृत अंकों (Normalized Scores) और उत्तर प्रदेश सरकार की आरंक्षण नीति के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है ।

UP Police Constable Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का Cuttoff

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल नियुक्ति परीक्षा के परिणाम के साथ अलग-अलग श्रेणी के कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं। जो इस प्रकार हैं:

  • जनरल (Unreserved) कैटेगरी : 225.75926
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) : 209.26396
  • ओबीसी (OBC) : 216.58607
  • एससी (SC): 196.17614
  • एसटी (ST) : 170.0302