Haryana New Governor: हरियाणा को मिला नया राज्यपाल, आज राजभवन में लेंगे शपथ

Haryana New Governor: हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष आज शपथ लेंगे, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 

Top Haryana: शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी मंत्री विधायक और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। असीम कुमार घोष ने बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल पद संभाला है। वह हरियाणा के 17वें राज्यपाल होंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम

शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम हरियाणा के राजभवन में आयोजित होगा। राजभवन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आमंत्रित अतिथियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

पहुंच चुके हैं असीम घोष

प्रोफेसर असीम कुमार घोष शनिवार को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्य प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। स्वागत के बाद असीम घोष ने मीडिया से बातचीत की और अपने विचार साझा किए।

लोगों की सेवा मेरी

मीडिया से बातचीत के दौरान असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा के महान लोगों के लिए काम करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मैं राज्य सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनसेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानते हैं और राज्य में समरसता व विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगे।

राजनीति में लंबा अनुभव

प्रोफेसर असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीति के अलावा शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी उनका खास योगदान रहा है। उनके पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव की लंबी पृष्ठभूमि है जिससे हरियाणा को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जनता को उम्मीदें

हरियाणा के लोग राज्य के नए राज्यपाल से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। उनका मानना है कि असीम घोष के अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण से राज्य में विकास और सामाजिक समरसता को नया आयाम मिलेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह अपने कार्यकाल में राज्य के लिए क्या नया योगदान देंगे।