Kisan news: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द करेगी मालामाल, जानें कैसे
Top Haryana: केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इस किस्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
अब तक क्या हुआ?
इससे पहले 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। उस समय पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से यह किस्त जारी की थी। उस दौरान करीब 22 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इससे 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ था।
इसके पहले 18वीं किस्त में 20 हजार 665 करोड़ रुपये दिए गए थे। 18वीं किस्त के बाद योजना में 20 हजार नए किसानों को शामिल किया गया, जिन्हें 19वीं किस्त का भी लाभ मिला। अब तक सरकार की तरफ से किसानों को कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
क्या है योजना?
PM किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की मदद देती है। यह रकम तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके दी जाती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
कोई किसान छूट न जाए – E-KYC जरूरी
20वीं किस्त का पैसा सभी पात्र किसानों को मिले इसके लिए सरकार ने मई 2025 में "E-KYC अभियान" चलाया था, जो 31 मई तक चला। जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें 20वीं किस्त का पैसा मिलने की संभावना है।
शुक्रवार को क्या होगा?
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी सिवान में कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और इसी दौरान किसानों को 20वीं किस्त का तोहफा दे सकते हैं। 21 जून को वे विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आप कैसे चेक करें कि पैसा आएगा या नहीं?
PM Kisan की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
"Beneficiary List" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
अगर नाम लिस्ट में है तो आपके खाते में किस्त जरूर आएगी।