इंडोनेशिया में 23 फुट के अजगर ने निगल ली बुजुर्ग महिला, पेट से निकाला शव, गांव में मचा हड़कंप

जब दोनों भाई खेत के पास खोजबीन कर रहे थे, तभी उन्हें एक बहुत बड़ा अजगर दिखाई दिया। उसका पेट अजीब तरह से फूला हुआ था। जब ध्यान से देखा गया, तो पता चला कि अजगर ने महिला 
 

Top Haryana, New Delhi: इंडोनेशिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 55 साल की बुजुर्ग महिला को 23 फुट लंबे अजगर ने निगल लिया। ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब महिला खेत में काम कर रही थी। किसी को पता तक नहीं चला कि अजगर ने कब महिला पर हमला किया और उसे पूरी तरह निगल गया।

यह घटना इंडोनेशिया के एक गांव की है, जहां महिला रोज़ की तरह खेत में काम करने गई थीं लेकिन जब वो देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो उनके बेटे सैमिन को चिंता हुई। उसने मां की तलाश शुरू की। खेत के पास उसे मां की टोकरी पड़ी मिली, जिससे वह घबरा गया और अपने भाई को बुला लिया।

जब दोनों भाई खेत के पास खोजबीन कर रहे थे, तभी उन्हें एक बहुत बड़ा अजगर दिखाई दिया। उसका पेट अजीब तरह से फूला हुआ था। जब ध्यान से देखा गया, तो पता चला कि अजगर ने महिला का शरीर निगल लिया है। महिला का ऊपरी हिस्सा अजगर के मुंह में दिखाई दे रहा था। यह दृश्य देखकर दोनों बेटे कांप गए। उन्होंने तुरंत गांव वालों और रेस्क्यू टीम को बुलाया।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर उसके पेट से महिला का शव बाहर निकाला। यह नजारा इतना भयावह था कि वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया। महिला का शव अजगर के पेट से सही-सलामत बाहर निकला। यह पहली बार नहीं है जब इंडोनेशिया में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार अजगरों द्वारा इंसानों को निगलने के मामले सामने आ चुके हैं।

महिला के बेटे सैमिन ने बताया कि उसे हमेशा से मां के खेत में अकेले काम करने की चिंता रहती थी। बचपन से ही उसने उस इलाके में बड़े-बड़े सांप देखे थे लेकिन उसकी मां को डर नहीं लगता था। वह सालों से खेत में काम करती आ रही थीं और इस बार भी अकेले ही खेत गई थीं। बेटे का कहना है कि अगर वह मां की बात मानकर खेत में जाने से रोका होता, तो शायद आज वह जिंदा होतीं।

विशेषज्ञों की मानें तो इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देशों में ऐसे विशालकाय अजगर पाए जाते हैं। ये सांप इतने ताकतवर होते हैं कि इंसान को भी आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं। इन देशों में घने जंगल और गर्म मौसम ऐसे जीवों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है। लोग खेतों में काम करने से डरने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और वन विभाग की टीम को इलाके में भेजा गया है। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच की दूरी घटती जा रही है और सतर्क रहना अब ज़रूरी हो गया है।