Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन फर्राटेदार बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा – मौसम की बिगड़ी चाल!

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश और बादलों ने डाला डेरा, प्री-मानसून की एंट्री से बढ़ेगी नमी, मौसम रहेगा बेहद सुहावना लेकिन सतर्कता जरूरी

 

Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा में गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम ने राहत दी है| बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के चलते सुबह-सुबह कई जगहों पर बारिश हो रही है, तो कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं| भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अनुमान के अनुसार, अगले चार दिन यानी 16 से 19 जून तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है| इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा|

प्री-मानसून देगा दस्तक
मौसम विभाग की माने तो, 19 जून से प्री-मानसूनी हवाएं (Pre-Monsoon Winds) हरियाणा में अपना दस्तक देंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है| पूरे प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री करेगा और 3 जुलाई तक पूरी तरह सक्रिय (Active) हो सकता है|

किस दिन कहां होगी बारिश? जानिए जिलेवार अलर्ट
16 जून (रविवार)-

25% तक बारिश की संभावना: सिरसा (Sirsa), फतेहाबाद (Fatehabad), हिसार (Hisar), भिवानी (Bhiwani), जींद (Jind), कैथल (Kaithal), चरखी दादरी (Charkhi Dadri)

25-50% बारिश की संभावना: महेंद्रगढ़ (Mahendragarh), रेवाड़ी (Rewari), झज्जर (Jhajjar), रोहतक (Rohtak), मेवात (Mewat), फरीदाबाद (Faridabad), गुरुग्राम (Gurugram), पलवल (Palwal), सोनीपत (Sonipat), पानीपत (Panipat), करनाल (Karnal), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), अंबाला (Ambala), पंचकूला (Panchkula), यमुनानगर (Yamunanagar)

17 जून (सोमवार)-

बारिश की संभावना नहीं- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद

25% तक बारिश- कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी

25-50% तक बारिश- बाकी जिलों में, जैसे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम आदि

18 जून (मंगलवार)-

कम बारिश की संभावना: सिरसा, फतेहाबाद

25% बारिश- हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी

25-50% बारिश- अन्य जिलों में संभावित वर्षा

19 जून (बुधवार)-

75-100% बारिश- अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर

अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी

लोगों को मिली राहत 
रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की सी गिरावट आई है| जहाँ एक दिन पहले तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब था, अब वह तापमान हरियाणा में 40 डिग्री से नीचे चला गया है| मौसम में आई इस ठंडक से आम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है|

मौसम विभाग ने की अपील 
आपको बता दें की मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है, ऐसे में लोग बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने से बचें| खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में काम करने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें|

हरियाणा के लिए ये आने वाले चार दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम हैं| बारिश जहां गर्मी से राहत दिलाएगी, वहीं बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा| ऐसे में अलर्ट रहना और मौसम की अपडेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है|