Haryana news: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की सांकेतिक हड़ताल, जानिए क्यों नाराज़ हैं कर्मचारी

Haryana news: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जानें इसके पीछे का असली कारण...
 

Top Haryana: हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। आज फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। इन जिलों के रोडवेज कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है हड़ताल की वजह?

हड़ताल की मुख्य वजह एक रोडवेज कंडक्टर (परिचालक) से की गई मारपीट की घटना है। रोडवेज कर्मचारी नेताओं जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई का कहना है कि इस मारपीट के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी बात को लेकर फतेहाबाद डिपो के कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर हैं और अब यह विरोध अन्य जिलों तक भी फैल गया है।

यह भी पढ़ें-Haryana CET: अब नए CET के बाद फिर से निकलेगा विज्ञापन, HSSC को 8653 पद वापस लेने की मंजूरी

जिला स्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन

आज पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी जिला स्तर पर 2 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन रोडवेज यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। वे सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें- Hisar news: हिसार में फतेहाबाद के रोडवेज कंडक्टर से मारपीट पर बवाल, कई जिलों में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन