Haryana news: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana news: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, आइए जानें पूरी खबर...
 

Top Haryana: हरियाणा में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिल रही है क्योंकि कई जिलों में तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले तीन दिनों तक भी राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह बारिश होने की संभावना है। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं किसानों को भी फसलों के लिए फायदा मिलेगा।

आज हरियाणा के इन जिलों में हो रही बारिश

आज हरियाणा के करीब 10 जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। इनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल, और सिरसा प्रमुख हैं। इसके अलावा रेवाड़ी, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अंबाला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में रात के समय तेज बारिश हुई थी और अब भी बादल छाए हुए हैं।

16 जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, आज हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अनुमान है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

बारिश से फसलों को फायदा, गर्मी से राहत

बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा के कई गांवों जैसे कुम्हारिया, कागदाना, खेड़ी, गोसाईयाना, जमाल आदि में जोरदार बारिश हुई है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खरीफ की फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा।

1 अगस्त को बारिश का अनुमान

1 अगस्त को भी 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

2 और 3 अगस्त का मौसम

2 और 3 अगस्त को मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया है। 2 अगस्त को सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में तेज बारिश की संभावना है।