Haryana News: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगी 2100 रुपये की मासिक सहायता
Top Haryana: इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 नवंबर 2025 हरियाणा दिवस के मौके पर शुरू की जाएगी।
कौन-कौन महिलाएं होंगी योजना की हकदार
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो कुछ विशेष शर्तों को पूरा करती हैं। महिला की उम्र 23 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। महिला और उसके पति की सालाना आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए। महिला को किसी भी तरह की सरकारी पेंशन नहीं मिल रही हो। 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
मिली जानकारी के अनुसार इस योजना से लगभग 45.62 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। शुरुआत में योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को देने की योजना थी जिनकी सालाना आय ₹1.80 लाख से कम हो लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह तय किया कि इस योजना का लाभ सीधे सभी पात्र महिलाओं को एक ही चरण में दिया जाएगा।
हर महीने खर्च होगा ₹980 करोड़
राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया है। अगर सभी पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह दिए जाते हैं तो सरकार को हर महीने करीब ₹980 करोड़ का खर्च आएगा।
यह खर्च राज्य सरकार पहले ही अपने बजट में तय कर चुकी है। सरकार का कहना है कि 2029 के विधानसभा चुनाव तक इस योजना के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी।
दो चरणों में नहीं, एक बार में लागू होगी योजना
पहले यह योजना दो चरणों में लागू करने की बात थी लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसे एक ही चरण में लागू किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि दो चरणों में योजना लागू करने से महिलाओं को मिलने वाला लाभ कम हो सकता है और इससे असंतोष भी पैदा हो सकता है।