Haryana news: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार से अब सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम जा सकेंगे, चेक करें टाइम टेबल

Haryana news: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब हिसार से सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। आइए जानें पूरी खबर...
 

Top Haryana: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इससे उन लोगों को बहुत राहत मिलेगी जो पहले इन शहरों तक पहुंचने के लिए बसों या ट्रेन बदलने का सहारा लेते थे। इस नई ट्रेन सेवा से यात्रा सस्ती, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए ट्रेन सेवा शुरू
हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए डायरेक्ट ट्रेन की शुरुआत 18 मई से हो गई है। इस ट्रेन की शुरुआत को लेकर हिसार रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद दोपहर 2 बजे ट्रेन रवाना की गई।

इस सेवा के तहत चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर स्टेशन से चलेगी और गुरुग्राम की ट्रेन सातरोड़ स्टेशन से चलेगी। इससे पहले लोग चंडीगढ़ और गुरुग्राम जाने के लिए या तो बसों का उपयोग करते थे या फिर कई ट्रेनें बदलकर जाना पड़ता था। जिससे समय और पैसा दोनों ज्यादा लगता था। लंबे समय से लोग इस ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा को मिला बड़ा तोहफा, इन दो जिलों के बीच बनेगा चार लेन हाईवे

हिसार से अम्ब अंदौरा (चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन)

स्टेशन का नाम आगमन समय प्रस्थान समय
रायपुर हिसार 2:25 AM
बरवाला 2:43 AM 2:45 AM
उकलाना 2:58 AM 3:00 AM
जाखल 3:40 AM 3:50 AM
नरवाना 4:20 AM 4:35 AM
कैथल 5:00 AM 5:02 AM
कुरुक्षेत्र 5:45 AM 6:00 AM
अम्बाला 7:20 AM 7:30 AM
चंडीगढ़ 8:55 AM 9:03 AM
मोहाली 9:16 AM 9:18 AM
रोपड़ 10:26 AM 10:28 AM
नंगल डैम 11:35 AM 11:37 AM
ऊना हिमाचल 11:58 AM 12:00 PM
अम्ब अंदौरा 12:40 PM

अम्ब अंदौरा से हिसार (वापसी की ट्रेन)

स्टेशन का नाम आगमन समय प्रस्थान समय
अम्ब अंदौरा 3:00 PM
ऊना हिमाचल 3:28 PM 3:30 PM
नंगल डैम 4:00 PM 4:02 PM
रोपड़ 5:02 PM 5:04 PM
मोहाली 6:01 PM 6:03 PM
चंडीगढ़ 6:25 PM 6:35 PM
अम्बाला 7:25 PM 7:35 PM
कुरुक्षेत्र 8:15 PM 8:20 PM
कैथल 8:56 PM 8:58 PM
नरवाना 9:50 PM 9:55 PM
जाखल 11:15 PM 11:20 PM
उकलाना 11:56 PM 11:58 PM
बरवाला 12:18 AM 12:20 AM
रायपुर हिसार 1:05 AM

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस नई ट्रेन से खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी और सीधी ट्रेन से ही चंडीगढ़ या गुरुग्राम पहुंच सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा खर्च भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द मिलेगी 20वीं किस्त, जानें पूरी जानकारी