Haryana news: हरियाणा पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, 5600 पदों की पुरानी भर्ती रद्द, अब नए नियमों के तहत होगी भर्ती

Haryana news: हरियाणा में होने वाली पुलिस भर्ती के 5 हजार 600 पदों को अभी के लिए रद्द कर दिया गया है, आइए जानें आगे कब होगी भर्ती...
 

Top Haryana: हरियाणा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने HSSC (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) को पहले जारी की गई 5 हजार 600 पदों की पुलिस भर्ती को रद्द करने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों पर भर्ती नई प्रक्रिया और नए नियमों के तहत की जाएगी।

क्यों रद्द की गई पुरानी भर्ती?
HSSC ने 16 अगस्त 2024 को 4 हजार पुरुष सिपाही, 600 महिला सिपाही और 1 हजार IRB पुरुष सिपाही पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब यह प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भर्ती के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भर्ती में दिए जाने वाले सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के अंक (Socio-Economic Criteria Marks) को भी खत्म कर दिया है। अब भर्ती नए मापदंडों पर होगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले को मिलेगी नई मेट्रो लाइन, कई इलाकों की बदलेगी किस्मत

क्या होगा अब?
अब HSSC इन 5 हजार 600 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी करेगा। यह नई भर्ती प्रक्रिया CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के आधार पर होगी। यानी वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने CET पास किया है।

शॉर्टलिस्टिंग में भी बदलाव
पहले की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के लिए पदों की संख्या के चार गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता था। अब नई व्यवस्था के तहत दस गुना (10x) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इससे PMT (Physical Measurement Test) और PST (Physical Screening Test) में ज्यादा युवाओं को मौका मिलेगा।

क्या हुआ चुनाव के समय?
इस भर्ती प्रक्रिया पर उस समय विवाद भी हुआ था जब विधानसभा चुनाव का माहौल था। कांग्रेस पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को भर्ती जारी रखने की इजाजत दी थी लेकिन यह शर्त रखी थी कि भर्ती का परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाए। इसी दौरान सरकार ने भर्ती के नियमों में बदलाव कर दिए जिससे पुरानी प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Solar Expressway: इस राज्य में बनेगा देश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे, एक लाख घरों को मिलेगी बिजली