Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इन गांवों के बदले नाम, चेक करें लिस्ट
Top Haryana: हरियाणा में सरकार ने अहम कदम उठाते हुए अब कुछ आतिजनक गांवों के नाम बदले है। जानकारी के अनुसार इन गांवों का नाम अजीब था जिसके चलते यहां के लोगों ने सरकार से अनुरोध करके अपने-अपने गांवों का नाम बदलवाया है।
सोनीपत जिले के गांव धनाना अलादादपुर को अब शिवनगरी के नाम से जाना जाएगा, जबकि मोहम्दाबाद गांव का नया नाम प्रेमसुख नगर रखा गया है। इसी तरह यमुनानगर जिले के बिलासपुर को व्यासपुर और भिवानी जिले के दुर्जनपुर को अब सज्जनपुर कहा जाएगा। हरियाणा के विभिन्न जिलों के कई अन्य गांवों के नाम पहले ही बदले जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में इन युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले, अब सरकार देगी हर महीने इतने रुपये
इन बदले गए नामों की सूची कुछ इस प्रकार है।
- पिंडारी (जींद) गांव का नया नाम पांडु पिंडारा रखा गया है।
- टोडी खेड़ी (जींद) गांव का नया नाम सरना खेड़ी रखा गया है।
- गंदा खेड़ा (जींद) गांव का नया नाम गुरुकुल खेड़ा रखा गया है।
- चुहड़पुर (जींद) गांव का नया नाम चांदपुर रखा गया है।
- किन्नर (हिसार) गांव का नया नाम गैबी नगर रखा गया है।
- कुतिया खेड़ी (हिसार) गांव का नया नाम वीरपुर रखा गया है।
- बाल रंगदान (करनाल) गांव का नया नाम बाल राजपुतान रखा गया है।
- लंढौरा (करनाल) गांव का नया नाम जयरामपुर रखा गया है।
- खिजराबाद (यमुनानगर) गांव का नया नाम प्रताप नगर रखा गया है।
- मुस्तफाबाद (यमुनानगर) गांव का नया नाम सरस्वती नगर रखा गया है।
- मोहम्मदहेड़ी (गुरुग्राम) गांव का नया नाम ब्रह्मपुरी रखा गया है।
- गुड़गांव (गुरुग्राम) गांव का नया नाम गुरुग्राम रखा गया है।
- चमगेहड़ा (महेंद्रगढ़) गांव का नया नाम देव नगर रखा गया है।
- गढ़ी सांपला (रोहतक) गांव का नया नाम सर छोटू राम नगर रखा गया है।
इन सभी गांवों को अब उनके नए नामों से ही जाना जाएगा और सभी सरकारी दस्तावेजों में यही नाम दर्ज होंगे। यह पहल न केवल सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने वाली है, बल्कि गांवों की छवि को भी एक नई पहचान प्रदान करती है।