Haryana news: सड़क हादसे में हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष की हुई मौत, अंतिम संस्कार आज

Chandigarh news: हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल की शनिवार को रोहतक जिले के लाखन माजरा के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई।

 

Top Haryana, Haryana News: हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वह गाड़ी में अकेले ही थे। उनकी कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयंकर थी कि अध्यक्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस रोहतक में भिजवा दिया है।

हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल अकेले ही अपनी कार में सवार होकर गोहाना से महम की ओर आ रहे थे। जब वे लाखन माजरा स्थित गोहाना रोड पर बैंसी गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो वह हादसे का शिकार हो गए। सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर सिंह घटना के समय अपनी कार में अकेले ही थे।

 इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ईश्वर सिंह मालवाल भाजपा के एक बड़े कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई हैं। जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला लोग तुरंत भाग कर घटना स्थल पर गए लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश सरकार के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के बेहद ही गरीबी माने जाते थे। वे साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें माटी कला बोर्ड का चैयरमैन बना दिया था।

ईश्वर सिंह मालवाल की मौत की खबर का पता चलते ही उनके नजदीकियों में शोक की लहर फैल गई। हर कोई  उनकी मौत से स्तबध हैं। उनकी इस मौत पर प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया है। हरियाणा के सीएम ने भी ईश्वर सिंह की मौत पर दुख प्रकट किया हैं।