Haryana news: हरियाणा में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू
Top Haryana: हरियाणा सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के 7 हजार 5 खाली पदों को भरने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस भर्ती को मंजूरी दे दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।
इन खाली पदों में 2 हजार 549 आंगनबाड़ी वर्कर और 4हजार 439 सहायिकाओं के पद शामिल हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में सुपरवाइजर के भी पद खाली हैं। विभाग की जानकारी के अनुसार पिछले एक दशक से ज्यादा अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्कर को हर महीने 14 हजार 750 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। वहीं जिनके पास 10 साल से कम का अनुभव है, उन्हें 13 हजार 250 रुपये दिए जा रहे हैं। सहायिकाओं को हर महीने 7 हजार 900 रुपये मानदेय मिलता है।
यह भी पढ़ें- Kisan News: किसानों के लिए खुशखबरी, अब 'फार्मर आईडी' से मिलेगा इन सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा
विधानसभा में उठाया गया था मामला
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने यह मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आश्वासन दिया था कि सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। अब विभाग ने उस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
जिलेवार खाली पदों की जानकारी
जिला | वर्कर (आंगनवाड़ी) | हेल्पर (सहायिका) | सुपरवाइजर |
---|---|---|---|
अंबाला | 129 | 225 | 15 |
भिवानी | 119 | 195 | — |
फरीदाबाद | 83 | 183 | 11 |
हिसार | 127 | 248 | — |
झज्जर | 157 | 213 | — |
कुरुक्षेत्र | 67 | 160 | 1 |
मेवात | 150 | 170 | 22 |
पलवल | 129 | 205 | 32 |
सिरसा | 175 | 255 | 13 |
सोनीपत | 225 | 360 | — |
यमुनानगर | 103 | 164 | 20 |
बाकी जिलों में भी इसी तरह कई पद खाली हैं। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती से प्रदेश की महिलाओं को रोजगार का अच्छा अवसर मिलेगा और आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार भी होगा।
यह भी पढ़ें- Barish Ki Chetavni: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज! आज रात से आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन येलो अलर्ट जारी