Haryana news: हरियाणा को मिली नई ट्रेन की सौगात, जानें रूट और टाइम टेबल

Haryana news: हरियाणा को सरकार ने एक बड़ा तौहफा देते हुए, इस रूट पर नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, आइए पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Haryana: हरियाणा के अंबाला जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप नौकरी, पढ़ाई, इलाज या व्यापार के सिलसिले में रोजाना अंबाला छावनी से चंडीगढ़ जाते हैं तो आने वाले समय में आपका सफर और भी आसान और सस्ता हो सकता है।

हरियाणा सरकार की तरफ से जल्द ही अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना को लेकर जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने इस योजना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर ट्रेन चलाने के लिए ऑपरेशनल फीजिबिलिटी यानी ट्रेन चलाने की संभावनाओं की जांच शुरू हो गई है। इससे यह देखा जाएगा कि इस रूट पर ट्रेन चलाना कितना संभव और फायदेमंद होगा।

अनिल विज ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पिछले महीने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था और इस रूट पर नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया था। अब रेल मंत्रालय ने भी इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और जांच शुरू कर दी गई है।

क्यों जरूरी है यह ट्रेन?

हर दिन हजारों लोग अंबाला और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करते हैं। वर्तमान में लोग ज्यादातर बसों या निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की ज्यादा खपत होती है।

खासकर नौकरी करने वाले, छात्र और व्यापार से जुड़े लोग इस रूट पर सबसे ज्यादा सफर करते हैं। अगर ट्रेन शुरू होती है तो लोगों को कम किराए में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।

दोनों शहरों को जोड़ेगी रेल सेवा

अंबाला छावनी एक प्रमुख सैन्य और औद्योगिक केंद्र है, वहीं चंडीगढ़ एक प्रशासनिक राजधानी है। इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा बहुत जरूरी है। इससे न केवल यात्रियों को फायदा मिलेगा, बल्कि औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी बल मिलेगा।

कब शुरू होगा अगला कदम?

फिलहाल ऑपरेशनल फीजिबिलिटी जांच की प्रक्रिया चल रही है। यह जांच पूरी होते ही अगला चरण शुरू कर दिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि इस प्रोजेक्ट पर जल्दी से जल्दी काम शुरू किया जाए ताकि आम लोगों को इसका लाभ जल्द मिल सके। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आने वाले समय में अंबाला से चंडीगढ़ के बीच सीधी और किफायती ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।