Metro news: दिल्ली मेट्रो में अब भीड़ से राहत, बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगी ये खास सुविधा

Metro news: दिल्ली मेट्रो में अब लोगों को राहत मिलने वाली है। दरअसल सरकार ने मेट्रो में खास सुविधा को लागू किया है, आइए जानें इसके बारें में विस्तार से...
 

Top Haryana: दिल्ली मेट्रो से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। खासकर सुबह और शाम के वक्त जब लोग अपने काम पर जा रहे होते हैं या घर लौट रहे होते हैं तब मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ लग जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी सुरक्षा जांच (सिक्योरिटी चेक) की लंबी लाइनों में खड़े होने की होती है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। अब यात्रियों के लिए राहत की खबर आई है।

अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत कुछ खास यात्रियों को अब लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को सीधे सुरक्षा जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे उनका समय भी बचेगा और उन्हें गर्मी व भीड़ से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे इतने और साथ में रोजगार

किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?
यह सुविधा बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को दी जाएगी। ये लोग अब सीधे जांच प्रक्रिया से गुजर सकेंगे। अब इन्हें बाकी यात्रियों की तरह लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत
मेट्रो प्रशासन का यह फैसला खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो शारीरिक रूप से थक जाते हैं या भीड़ में खड़े नहीं रह सकते। गर्मी में लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से भी ठीक नहीं होता। ऐसे में यह सुविधा उनके लिए बहुत राहत देने वाली साबित होगी।

दिव्यांग और घायल यात्रियों के लिए भी सहूलियत
अगर कोई यात्री दिव्यांग है या घायल है तो उसे भी अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे सिक्योरिटी चेक के लिए जा सकेगा। इससे उनकी यात्रा ज्यादा आरामदायक और आसान हो जाएगी।

मेट्रो सफर होगा और भी सुविधाजनक
दिल्ली मेट्रो प्रशासन लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास कर रहा है। यह नई पहल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे मेट्रो स्टेशन पर भीड़ कम होगी और बाकी यात्रियों को भी थोड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा के 47 गांवों को मिल सकता है 1 करोड़ का इनाम, जाने क्या है स्कीम