हाई कोर्ट का फैसला, ससुर की प्रॉपर्टी पर दामाद का अधिकार होगा या नहीं, जानें पूरा मामला
Top Haryana, New Delhi: आज के समय में शादी एक महत्वपूर्ण जीवन घटना है। शादी के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाते हैं, लेकिन क्या इससे यह अधिकार बनता है कि दामाद अपने ससुर की संपत्ति पर दावा कर सके? इस सवाल का जवाब केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि दामाद का ससुर की प्रॉपर्टी पर कोई कानूनी हक नहीं होता, चाहे उसने उस संपत्ति को बनाने में मदद की हो या नहीं।
क्या था मामला?
केरल के कन्नूर जिले के तलीपरंबा के रहने वाले डेविस राफेल नाम के व्यक्ति ने यह दावा किया था कि उनकी शादी के बाद उन्हें ससुर की संपत्ति में रहने का हक है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि शादी के बाद वह परिवार के सदस्य बन गए हैं और इसलिए उन्हें उस घर में रहने का अधिकार है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले के किसानों की किस्मत बदलेगा ये पेड़, जानें कैसे होगा आर्थिक लाभ
लेकिन उनके ससुर हेंड्री थॉमस ने ट्रायल कोर्ट में एक मुकदमा दायर कर यह कहा कि डेविस जबरन उनकी प्रॉपर्टी में घुस रहे हैं और उनका चैन-सुकून छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी उन्हें चर्च से उपहार में मिली थी और उन्होंने अपने पैसे से इसमें मकान बनवाया।
कोर्ट का क्या कहना है?
ट्रायल कोर्ट ने ससुर की बात को सही माना और कहा कि दामाद का उस संपत्ति पर कोई हक नहीं है। डेविस ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी लेकिन वहां भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई।
केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस एन. अनिल कुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि शादी के बाद दामाद को "परिवार का सदस्य" मानना एक कमजोर और गलत तर्क है। उन्होंने कहा कि कानूनन दामाद को ससुर की संपत्ति में कोई अधिकार नहीं है।
कब मिल सकता है अधिकार?
दामाद को ससुर की संपत्ति पर तभी अधिकार मिल सकता है जब ससुर खुद अपनी मर्जी से वह संपत्ति उसके नाम कर दें। लेकिन अगर यह काम जबरदस्ती या धोखे से हुआ हो, तो इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
पत्नी का क्या अधिकार है?
इसी तरह पत्नी का भी अपने पति या ससुराल की पैतृक संपत्ति पर कोई सीधा अधिकार नहीं होता। अगर पति की मृत्यु हो जाती है, तो पत्नी को सिर्फ उतना ही हिस्सा मिलेगा जितना पति का उस संपत्ति में हक था।
यह भी पढ़ें- Haryana news: फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों और RMC प्लांट पर गिरेगा बुलडोजर, मंत्री राव ने दिए सख्त आदेश