DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़कर हो सकता है इतने प्रतिशत

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारियों का अब DA और भी बढ़ने वाला है, आइए जानें इसके बारें में... 
 

Top Haryana, New Delhi: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में जल्द ही बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है, जो जनवरी 2025 से लागू है। अब खबर है कि जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए DA में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी महंगाई भत्ता 57% या 58% तक पहुंच सकता है। इससे देशभर के लगभग 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

जनवरी 2025 में मिली थी सिर्फ 2% की बढ़ोतरी
जनवरी से जून 2025 के लिए सरकार ने महज 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे कर्मचारी वर्ग में निराशा देखने को मिली थी। यह पिछले 78 महीनों में सबसे कम बढ़ोतरी थी। अब CPI-IW यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के ताजा आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: राखीगढ़ी में 20 करोड़ की तीन विकास परियोजनाओं का सीएम सैनी ने किया लोकार्पण, जानें पूरी खबर

DA क्या होता है?
महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance एक ऐसा भत्ता है, जो सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के असर को कम करने के लिए देती है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, वैसे-वैसे DA भी बढ़ाया जाता है, ताकि कर्मचारियों की क्रय शक्ति प्रभावित न हो। यह भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है, एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। जनवरी के लिए आमतौर पर मार्च में घोषणा होती है, जबकि जुलाई के लिए अक्टूबर या नवंबर में।

कैसे तय होता है DA?
DA की गणना करने के लिए CPI-IW के 12 महीनों के औसत आंकड़े लिए जाते हैं। इसके लिए 7वें वेतन आयोग ने एक फॉर्मूला भी तय किया है।

DA (%) = [(CPI-IW का औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

मार्च 2025 में CPI-IW इंडेक्स बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया, जो कि बीते महीनों से गिरती महंगाई के बाद एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। यदि आने वाले महीनों में यानी अप्रैल, मई और जून 2025 में भी CPI-IW स्थिर रहता है या थोड़ा बढ़ता है, तो अनुमान है कि औसत 57.86% तक पहुंच सकता है। ऐसे में DA को 58% तक बढ़ाया जा सकता है।

8वां वेतन आयोग कब आएगा?
फिलहाल 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 तक लागू है। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी। लेकिन अभी तक कोई ठोस तैयारी या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे लगता है कि यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाएगी।

CPI-IW के आंकड़े स्थिर रहते हैं तो जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी मिल सकती है। इसका मतलब है कि उन्हें अब 58% तक महंगाई भत्ता मिल सकता है, जो उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ राहत जरूर देगा।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का बड़ा बयान, महिलाओं के लिए कह दी ये बड़ी बात