Bank Holiday: अगस्त 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: आपको भी बैंक से कोई जरूरी काम है तो इन्हे जल्द ही पूरा कर लें, आइए जानें क्यों...
 

Top Haryana: अगस्त 2025 का महीना त्योहारों और खास मौकों से भरा हुआ रहेगा। इस महीने रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे।

ऐसे में अलग-अलग राज्यों में बैंक भी कई दिन बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले ही उसे पूरा कर लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

15 दिन तक बंद रह सकते हैं बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2025 में लगभग 15 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इनमें राज्य-विशेष छुट्टियां, राष्ट्रीय अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार) शामिल हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में नहीं होतीं। कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों तक सीमित होती हैं।

अगस्त 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

3 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश

8 अगस्त (शुक्रवार) – सिक्किम में टेंडोंग ल्हो रम फाट

9 अगस्त (शनिवार) – रक्षा बंधन / झूलन पूर्णिमा (गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश)

10 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

13 अगस्त (बुधवार) – मणिपुर में देशभक्ति दिवस

15 अगस्त (शुक्रवार) – पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (गुजरात, मिजोरम, यूपी, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में)

17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

19 अगस्त (मंगलवार) – मणिपुर में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन

23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)

24 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

25 अगस्त (सोमवार) – असम में श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि

27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, ओडिशा आदि)

28 अगस्त (गुरुवार) – ओडिशा और गोवा में नुआखाई / गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन

31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश