Haryana news: हरियाणा के 15 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट, बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश

Haryana news: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है, आइए जानें, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट...
 

Top Haryana: मौसम विभाग ने आज 17 जून को हरियाणा के 15 जिलों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में अलर्ट
आज जिन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है उनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं । इन जगहों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और आंधी आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले में बनेंगे शाही अंदाज़ के अपार्टमेंट, DLF करेगा 5500 करोड़ का बड़ा निवेश

पांच जिलों में जोरदार बारिश
सोमवार को हरियाणा के पांच जिलों  भिवानी, हिसार, पानीपत, सोनीपत और फतेहाबाद में जमकर बारिश हुई। इससे प्रदेश में लगातार पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और कई जगह ट्रैफिक भी धीमा पड़ गया।

बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखी गई लेकिन सिरसा जिला अब भी सबसे गर्म रहा। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में भी मौसम ने बदला रंग
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह और सोमवार देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते यहां भी तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में तापमान में लगभग 3 डिग्री की कमी देखी गई है। हालांकि, उमस के कारण लोगों को अब भी परेशानी हो रही है।

आज मंगलवार सुबह से ही चंडीगढ़ में आसमान बादलों से ढका हुआ है और मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यहां भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Barish Ki Chetavni: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज! आज रात से आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन येलो अलर्ट जारी