Rabbit farming legal in India: खरगोश पालना कितना लाभदायक है? क्या भारत में लोग खरगोश का पालन कर सकते हैं, जानें...
Rabbit farming: खरगोश पालन भारत में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इससे लोग अच्छी कमाई भी कर रहे हैं।
Top Haryana, Agriculture Desk: खरगोश पालन भारत में लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जिस तरह से बकरी पालन या अन्य तरह का पशुपालन किया जाता है, या जिस तरह से मुर्गीपालन किया जाता है, ठीक उसी तरह खरगोश पालन भी भारत में किया जाता है।
हालांकि बाकी पशुओं की तरह अभी तक यह लोकप्रिय नहीं है, लेकिन इसमें अब धीरे-धीरे तेजी आ रही है। लोगों का सुझान भी इसकी तरफ बढ़ने लगा हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही हैं कि क्या भारत में लोग खरगोश का पालन कर सकते हैं। भारत में खरगोश का पालन वैध है जिसमें खरगोश का मांस खाना भी शामिल है।
खरगोश पालन और इसके मांस खाने की वैधता की अगर बात की जाए तो केरल ही एक ऐसा राज्य है जहां पर खरगोश का मांस एक स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में प्रयोग किया जाता हैं।
iPhone Security: ट्रैक तो नहीं किया जा रहा आपका आईफोन, जानें पहचान व बचाव के उपाय
खरगोश पालन
मांस, फर और पालतू जानवरों के रूप में अब खरगोश पालन भी भारत में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। खरगोश को लोग पालकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। जिस तरह से भारत में बकरी पालन या अन्य तरह का पशुपालन किया जाता है, ठीक उसी तरह खरगोश पालन भी किया जाता है।
हालांकि बाकी पशुपालन की तरह अभी तक यह उतना लोकप्रिय नहीं है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे इसमें भी काफी तेजी आ रही है।
खरगोश को पालने के फायदे
खरगोश पालन के कई तरह के लाभ होतें हैं, जिनमें रोजगार की संभावना भी बढ़ जाती हैं। आय का नया साधन पैदा हो जाता हैं। रसोई के कचरे का सही से उपयोग करना और उच्च-प्रोटीन वाला खाने का सोर्स मुहैया कराना शामिल है। खरगोश पालन से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही किसान अपनी कमाई को भी बढ़ा सकते हैं। इसका मांस प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता हैं।
खरगोश पालने वाले प्रमुख क्षेत्र
भारत में खरगोश पालन केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यूपी, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में किया जाता है। धीरे-धीरे अब इसने अन्य राज्यों में भी लोकप्रियता हासिल कर ली है। लोगों को जैसे-जैसे इसके लाभ की जानकारी हो रही हैं, इसका पालन भी उतनी ही तेजी से फैलने लगा है।
खरगोश की प्रसिद्ध नस्लें