Haryana news: हरियाणा में लू का कहर, तापमान 47 डिग्री के पार, कई जिलों में रेड अलर्ट, कुछ में बारिश की संभावना

Haryana news: हरियाणा में गर्मी ने भयंकर कहर ढा रखा है, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 

Top Haryana: हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी सिरसा जिले में रही जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार के मुकाबले 0.8 डिग्री ज्यादा है। राज्य में सामान्य से औसतन 3.5 डिग्री ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है।

लू को लेकर अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। 13 जून को 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में रेड अलर्ट जारी हुआ है।

इसके अलावा 7 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून को लू का असर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन सिरसा समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana news: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जमीन देने पर मिलेगा 5 गुना मुआवजा

कहां-कहां तापमान ज्यादा रहा?
गुरुवार को सिरसा, हिसार, रोहतक और नारनौल जैसे जिलों में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। हिसार का तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। करनाल में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जहां तापमान 1.4 डिग्री घटकर 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बारिश की उम्मीद
भीषण गर्मी के बीच कुछ राहत की उम्मीद भी है। 13 जून को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25% तक बारिश हो सकती है। 14 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का अनुमान है।

15 जून को पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला में 25% तक बारिश हो सकती है। 16 जून को इन सभी जिलों के साथ-साथ गुरुग्राम और झज्जर में भी हल्की बारिश की संभावना है।

क्या करें और क्या न करें?
लोगों को सलाह दी गई है कि वो दोपहर में तेज धूप से बचें, खूब पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: तीन साल से पति विदेश में, पत्नी हुई प्रेग्नेंट और बच्चे को जन्म देते ही किया खौफनाक काम – पुलिस जांच में