Haryana Weather Update: हरियाणा में बरसात का अचानक धमाका! कहीं गलियों में पानी, तो कहीं बिजली गिरने का डर – देखो अपने जिले का हाल
Haryana Weather Update: गर्मी की मार से मिली थोड़ी राहत, मौसम वाले बोले – हवा तेज चलेगी, बिजली भी गिर सकती है... घर से बाहर सोच समझ के निकलना...
Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है| राज्य के 5 जिलों — भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत — में अच्छी बारिश देखने को मिली| सोनीपत (Sonipat) में तो तेज बारिश के चलते कई गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा|
वहीं दूसरी ओर, रेवाड़ी (Rewari), जींद (Jind), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), नारनौल (Narnaul), झज्जर (Jhajjar), नूंह (Nuh), सिरसा (Sirsa), कैथल (Kaithal) और चरखी दादरी (Charkhi Dadri) में बादल छाए रहे लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई| Haryana Weather Update
अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU), हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, हरियाणा में बदले मौसम की वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जो अब एक्टिव हो चुका है| उन्होंने बताया कि 19 जून तक हरियाणा में बादल, बारिश और हवाओं का यह सिलसिला जारी रहेगा| इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिस कारण हरियाणा में मौसम खराब रह सकता है और आसमानी बिजली (Lightning) गिरने का भी खतरा बना रहेगा| Haryana Weather Update
हिमाचल में भी बारिश ने बढ़ाया रोमांच, शिमला में टूरिस्ट्स ने बारिश में की मस्ती
हरियाणा की ही तरह पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी मौसम बदल गया है| राजधानी शिमला (Shimla) में सोमवार दोपहर के बाद अच्छी बारिश हुई, जिससे वहां मौजूद पर्यटक रिज (Ridge) पर बारिश में झूमते और मस्ती करते नजर आए|
मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल के लिए भी अगले 6 दिन तक येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है| इस दौरान राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं, बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना है| मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पहाड़ों पर मौसम और भी ज्यादा ठंडा और सुहावना हो सकता है| Haryana Weather Update
हरियाणा में जल्द दस्तक देगा मानसून, तापमान में गिरावट से मिली राहत
हरियाणा में 19 जून से प्री-मानसूनी हवाएं (Pre-Monsoon Winds) सक्रिय हो सकती हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं| मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा के मौसम में मानसून 28 जून तक पहुंच सकता है, और 3 जुलाई तक यह पूरे प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा| Haryana Weather Update
सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली| जहां पहले दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब वह 40 डिग्री से नीचे आ गया है| यानि प्रदेश में तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है| Haryana Weather Update