Haryana Weather: राज्य में होगी झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

Haryana Weather: राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आया है, हरियाणा में आज बादल छाए रहने की संभावना है, जानें हरियाणा में आज का तापमान व मौसम।

 

Top Haryana: हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से प्रदेश के उत्तर हरियाणा में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 1 मार्च तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना व्यक्त की है, बादलवाई होने से हिसार के रात के तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि है और अन्य जिलों में भी तापमान में बदलाव होने की संभावना है।

1 मार्च तक बदला रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा राज्य के कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाई हुई थी, तेज हवाएं चलने से दिन के तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है, वैज्ञानिकों की मानें तो 26 फरवरी से 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव होगा, इस पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में बादलवाई के साथ मध्यम गति से हवाएं चल सकती है और कुछ जिलों में हल्की वर्षा भी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा आंशिक प्रभाव

इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात से 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

दिन के तापमान में भी वृद्धि

बादलवाई के चलते रात के तापमान में उछाल हुआ है, हिसार के तापमान में भी 1.4 डिग्री का उछाल आया है। सोमवार को 9.1 डिग्री रात का तापमान था और मंगलवार को यह 10.5 डिग्री तक पहुंच गया।

कश्मीर में हुई बर्फबारी

कश्मीर में मंगलवार को ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है, जम्मू में भी पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा होती रही थी, मौसम विभाग ने बुधवार से 28 फरवरी तक कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी या बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

प्रदेश में तापमान

जिला  

न्यूनतम  

अधिकतम  

अंबाला

14.7

25.8

भिवानी

11.6

26.2

गुरुग्राम

11.9

25.3

हिसार

10.5

26.6

करनाल 

10.5

24.6

कुरुक्षेत्र

13.5

25.3

पानीपत  

11.1

25.7

रोहतक

12.6

27.5

सिरसा

12

25.5