Haryana news: हरियाणा के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, अब इस डिजिटल तरीके से मिलेगी खाद

Haryana news: हरियाणा में सरकार ने किसानों के लिए खाद की मांग को देखते हुए अब नया तरीका अपनाया है, आइए जानें...
 

Top Haryana: हरियाणा सरकार अब किसानों को यूरिया खाद ऑनलाइन देगी। इसके लिए एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है ताकि सही समय पर जरूरतमंद किसानों को खाद मिल सके और किसी तरह की कालाबाजारी न हो।

राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल पहुंचे थे। उन्होंने वहां एक सेब के फार्म का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यह सेब गर्मियों में तैयार होता है, जबकि आमतौर पर सेब हिमाचल में सर्दियों में उगता है। यह फार्म नई तकनीक और मेहनत का अच्छा उदाहरण है।

खेती में हो रहा है बदलाव
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की अच्छी नीतियों की वजह से अब किसान पारंपरिक खेती छोड़कर ऑर्गेनिक और बागवानी की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे उन्हें कम खर्च में ज्यादा मुनाफा हो रहा है। ऐसे किसान अब दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी करी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि जो जमीन खारे पानी की है, वहां मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि हर जमीन पर कौन-सी फसल उगाना सही रहेगा, इसका पता लगाने के लिए सरकार के उत्कृष्टता केंद्रों में लगातार प्रयोग हो रहे हैं। मंत्री राणा ने किसानों को सलाह दी कि वे खेती में जरूरत से ज्यादा कीटनाशक और यूरिया का इस्तेमाल न करें। इससे जमीन और फसल दोनों को नुकसान हो सकता है।

ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था
यूरिया खाद को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य में इसकी कोई कमी नहीं है। अब खाद की वितरण व्यवस्था को डिजिटल किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि सिर्फ वही किसान खाद लें जिन्हें असल में इसकी जरूरत है। जैसे हरियाणा में फैमिली आईडी के जरिए राशन वितरण होता है। उसी तरह अब ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के जरिए किसानों की जमीन की जानकारी के अनुसार यूरिया दी जाएगी। इससे उन लोगों पर रोक लगेगी जो खाद की कालाबाजारी करते हैं।

नई व्यवस्था से किसानों को समय पर खाद मिल सकेगी और असली जरूरतमंद को फायदा होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि किसान नई तकनीक से जुड़ें और अधिक मुनाफा कमाएं। हरियाणा सरकार खेती में सुधार और किसानों की मदद के लिए लगातार कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें- MSP Hike 2025: किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों के MSP में हुई बढ़ोतरी