top haryana

Wheat update: प्रदेश के पांच राज्यों में बंपर गेहूं पैदावार की उम्मीद

Wheat update: भारत में गेहूं का उत्पादन कई राज्यों में होता है, लेकिन इसमें मुख्य रूप से कुछ राज्य नंबर वन पर हैं। देश का कुल 86% गेहूं उत्पादन केवल पांच राज्यों में होती है, जानें इन राज्य के बारे में...
 
प्रदेश के पांच राज्यों में बंपर गेहूं पैदावार की उम्मीद
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: गेहूं भारत में एक प्रमुख फसल है और इसकी डिमांड एवं सप्लाई के बीच असंतुलन के कारण कीमतों में वृद्धि हो रही है। डाटा के अनुसार भारत में केवल 13% फसली क्षेत्र में गेहूं उगाया जाता है। गेहूं और धान ही हमारे देश में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है। भारत देश में मूल भोजन के लिए ज्यादातर गेहूं से बनी रोटी और चावल का ही सेवन किया जाता है। गेहूं और चावल देश के मुख्य भोजन का हिस्सा होने के कारण इनकी खपत अधिक होती है।

गेहूं में प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेटस का समृद्ध स्त्रोत है। यह हमे संतुलित भोजन प्रदान करता है। जानकारी के अनुसार रूस,अमरीका और चीन के बाद भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। भारत का वैश्विक गेहूं उत्पादन में योगदान 8.8% है, जो रूस, अमेरिका और चीन से पीछे है।

आधुनिक कृषि तकनीक उच्च गुणवत्ता के बीज, उन्नत सिंचाई प्रणाली, और तकनीकी ज्ञान से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

गेहूं का उपयोग न केवल भोजन बल्कि औद्योगिक और पशुधन के लिए भी होता है। इसके विभिन्न उपयोग इसे कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बनाते हैं। गेहूं के इस्तेमाल (uses of wheat) की बात करें तो इसका प्रयोग दाने को पीसकर के आटा, ब्रेड, केक, दलिया, कुकीज ,पास्ता आदि के लिए प्रयोग किया जाता है। गेहूं की कुछ मात्रा पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है और इससे उत्पादित भूसे का भी प्रयोग पशुओं के चारे में ही किया जाता है। गेहूं न केवल हमारे दैनिक आहार का हिस्सा है, बल्कि यह औद्योगिक, कृषि और व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

भारत में गेहूं उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे अग्रणी राज्य है और इसके बाद कुछ अन्य प्रमुख राज्यों का नाम आता है, जिनका योगदान देश के कुल गेहूं उत्पादन में महत्वपूर्ण है। इन पांच राज्यों का कुल उत्पादन भारत के 86% गेहूं उत्पादन में योगदान करता है। आइए, विस्तार से जानते हैं इन राज्यों के बारे में।

गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

गेहूं के उत्पादन में यूपी सबसे आगे है। इसका नाम टॉप गेहूं उत्पादक राज्यों (Top wheat producing states in India) में सबसे ऊपर आता है। उत्तर प्रदेश का योगदान देश के कुल गेहूं उत्पादन में 33% के आसपास है, जो इसे देश के अन्य राज्यों से कहीं आगे बढ़ाता है। यहां की उपजाऊ मिट्टी और जलवायु गेहूं की खेती के लिए अच्छी हैं, और कृषि विभाग के आंकड़े भी इसे साबित करते हैं।

देश के इन 5 राज्यों में होता है सबसे अधिक गेहूं का उत्पादन

वैसे तो गेहूं  का उत्पादन देश के लगभग सभी राज्यों में किया जाता है। लेकिन, देश के ये 5 राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान मिलकर देश के कुल गेहूं उत्पादन का 86% योगदान करते हैं। ये राज्य गेहूं की खेती के लिए आदर्श माने जाते हैं, और इनकी जलवायु, मिट्टी और कृषि प्रौद्योगिकियों के कारण इनका उत्पादन बाकी राज्यों से कहीं अधिक है।

जानिए इन 5 राज्यों का कैसा है हाल

जानकारी के लिए बता दें कि गेहूं उत्पादन (maximum wheat production state in India) के मामले में उत्तर प्रदेश जहां अव्वल नंबर पर है। भारत में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है, और उसके बाद मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान आते हैं। ये पांच राज्य मिलकर 86% गेहूं का उत्पादन करते हैं।

जहां पर मध्य प्रदेश का योगदान 16% का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद आता है पंजाब में गेहूं का उत्पादन 15.90% है। और फिर हरियाणा की बारी आती है जहां करीब 12 प्रतिशत गेहूं का उत्पादन किया जाता है। और फिर राजस्थान है जहां करीब 11 प्रतिशत उत्पादन होता  है। इनके अलावा कई अन्य राज्य और भी हैं जहां बचे हुए 14 प्रतिशत गेहूं का उत्पादन किया जाता है।