Wheat Procurement: हरियाणा में गेंहू की खरीद शुरू, सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम
Haryana News: किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश सरकार ने गेंहू की खरीद को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए है। इस बारें में CM नायब सिंह सैनी ने क्या कहा आइए जानें विस्तार से

Top Haryana: हरियाणा का अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई हैं। सरकार की ओर से इसके लिए पुरे प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश में 1 अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू हो चूकी हैं। सरकार की तरफ से राज्य की अनाज मंडियों में सभी तरह की तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। इस बारें में सीएम ने कहा कि 48 से 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।
हरियाणा की सभी मंडियों में गेंहू की आवक भी शुरू हो गई हैं। मंडियों से उठान के लिए भी सरकार ने खास रणनीति बनाई हैं। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सरकार नें खास इंतजाम किए हैं। इस बारे में कल CM नायब सैनी ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सभी जिला अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सरकार किसानो के साथ हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के 72 घंटे के बाद राशि जारी कर दी जाएगी। हरियाणा में इस समय 24 फसलों की खरीद सरकार के द्वारा एमएसपी पर की जाती है। गेंहू हरियाणा की मुख्य फसल हैं। इस फसल का राज्य के 70 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में उत्पादन किया जाता हैं।
ऐसे में अब किसान गेंहू की पकी हुई फसल को निकालकर मंड़ियो में बेच सकते हैं। सरकार की तरफ से हर साल इस भाव में बढोतरी की जाती है। इस बार सरकार ने इसका भाव 2425 रुपेय प्रति क्विटल के हिसाब से निर्धारित किया हैं।
प्रदेश की सभी मंडियो में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपल्बध करवा दी गई है। सीएम ने कहा कि सभी जिला उपायुक्तों को मंडियों में बारदाने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं का भाव 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को फसल बेचने के 72 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा।