top haryana

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आने से इन क्षेत्रो में हो सकती है बारिश

Weather Update: मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनो में कई क्षेत्रो में बारिश हो सकती है, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण अनेक क्षेत्रो में बारिश आने की उम्मीद नजर आ रही है, पढ़िए पूरी खबर...

 
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आने से इन क्षेत्रो में हो सकती है बारिश

TOP HARAYANA: एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने से अलग अलग क्षेत्रो में बारिश की संभावना देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रो में घना कोहरा एवं बादल छाए रह सकते है। कहीं पर मौसम साफ रहने का अनुमान है, व दिनभर धूप निकल सकती है। हरियाणा, राजस्थान के अलावा अन्य कुछ राज्यों में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। 

देश के अलग अलग राज्यों में फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते है। जिस कारण अनेक क्षेत्रो में बारिश होने के आसार नजर आ रहे है। 4 फरवरी तक बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिलेगा। राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात की उत्तपती होने के कारण अलग अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश एवं बादलो की आवाजाही का आवागमन रह सकता है।

देश के कुछ राज्यों जैसे की हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों में कोहरे का प्रकोप भी नजर आ रहा है। घने कोहरे के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो सकता है। पिछले 24 घंटो के उपरांत जम्मू कश्मीर, सिक्किम, आसाम के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।

आगामी 24 घंटो के दौरान नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, लदाख, सिक्किम क्षेत्र, लक्षद्वीप, नागालैंड, राजस्थान सहित अन्य कुछ क्षेत्रो में बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम लगभग साफ रहने की संभावना है। बारिश  होने के आसार कम ही नजर आ रहे है। दिल्ली में मौसम 7 फरवरी तक मौसम साफ़ व धुप निकलने का अनुमान है।

तापमान की बात करे तो अधिकतम 25 डिग्री एवं न्यूनतम 8 डिग्री तक हो सकता है। सुबह के समय हल्की कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रो  में बादल छाए रहने के अनुमान है।

दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले 24 घंटो के दौरान मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने से कुछ क्षेत्रो में बादल छाए रहेंगे  जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश  में आगामी 7 फरवरी तक मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तीन फरवरी से पांच फरवरी तक कुछ ईलाको में बारिश हो सकती है।उत्तर प्रदेश के पुर्वी व पश्चिमी क्षेत्रो में 4 से 5 तारिख के बीच बारिश हो सकती है। कोहरा व ठंड पड़ने के भी काफी आसार है।