Weather Report: एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बरसेंगे मेघा
Weather Report: प्रदेश में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होनें से फिर बारिश के आसार

TOP HARYANA: हरियाणा में फिर से एक बार मौसम में बदलाव होने जा रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, प्रदेश के लोगों को फिर से कंपकपाती सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे यह स्थान प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना रहा। वहीं, हिसार में अधिकतम तापमान बढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी के चलते हिसार राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम आमतौर पर खुश्क बना हुआ है।
बारिश के साथ ही फिर से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को हरियाणा में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
इससे दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी होगी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि, इसके बाद फिर से 4 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत विभाग की ओर से दिए गए हैं
जिससे राज्य में फरवरी के पहले सप्ताह में फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है। कल हवा का रुख बदलने से कई इलाकों में सुबह के समय में धुंध देखी गई, खासकर पंजाब से सटे हुए जिलों में जैसे सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में घना कोहरा और इसके साथ में बादल छाए रहे।
किसानों के लिए राहत की खबर
पिछले 1 सप्ताह से प्रदेश का मौसम आमतौर पर साफ बना हुआ है और दिन के समय में धूप खिल रही थी। इससे फसलो पर काफी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुबह के समय में धुंध छाने से ठंड में इजाफा हुआ।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर सीधा मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है आज सुबह प्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है।
हालांकि, अब मौसम में होने वाले इस बदलाव से किसानों के लिए काफी सही साबित हो सकता है। किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहें थे।