Weather News: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में, इन जिलो में देखने को मिल सकती है बारिश
Weather News: मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनो में प्रदेश के कई जिलो में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके चलते अभी ठंड और बढने के आसार है...

TOP HARYANA: हरियाणा में मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। हवा का रुख बदलने के कारण शुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है। प्रदेश के अनेक जिलो में कोहरा छाया रहा जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और सिरसा सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सोनीपत में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम में आ रहे इस परिवर्तन से किसानों को लाभ होगा।
राज्य में 2 पक्षिमी विक्षोभ आने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने आज मौसम पूर्वानुमान के बारे में बताया की प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में 2 पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना बनी हुई है।
31 जनवरी से एक फरवरी तक प्रदेश के कई जिलो में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर- पश्चिमी क्षेत्रो में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके कारण 2 फरवरी को कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। सर्दी पड़ने के आसार बने हुए है।
बरसात होने की पूरी उम्मीद
एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अरब सागर से आने वाली नम हवाओ के कारण राज्य के अधिकांस जिलो में 3 से लेकर 5 तारीख तक गरज चमक के साथ बारिश होने के भी पूरे आसार है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सर्दी व ठंड के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त रहेगा।
किसानो के लिए वरदान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, संभावित बारिश से फसलों, विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी। गेंहु की पेदावार में इजाफा होगा जिसके कारण किसानो कि आमदनी में बढोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।