Kal Ka Mousam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें नई रिपोर्ट

TOP HARYANA: देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर देश के मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है इस खबर से कि कल देश के किन इलाकों में बारिश होगी और किन इलाकों में कोहरा या धुंध बताई गयी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
दक्षिण और पूर्व राजस्थान में भी एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। इसकी वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। समुद्र तल से 12 किमी ऊपर 135 नॉट तक की हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में बह रही हैं।
पिछले दो दिनों में देश के कुछ राज्यों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से, जिसकी वजह से देश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है।
पिछले दो दिनों के दौरान मौसम
पिछले 24 घंटो में दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़े।
उत्तर प्रदेश, गंगा-पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, बिहार और ओडिशा आदि राज्यों के कुछ हिस्सों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा देखा गया। न्यूनतम तापमान में गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में गिरावट आई।
इसके अलावा देश के कई राज्यों में सुबह से सूरज के निकल जानें के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।
अगले 24 घंटों का मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालयी के क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड की लहर की स्थिति बन सकती है।
इन सभी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देश भर के अधिकतर राज्यों में सुबह के समय में अधिक कोहरा एवं रात के समय में शीतलहर चलने की संभावना है।