Today Weather: बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, इन 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
Top Haryana: हरियाणा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। वहीं रातों में भी गर्मी कम नहीं हो रही है, जिससे लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को हरियाणा के 14 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
किन जिलों में जारी हुआ लू का अलर्ट?
मौसम विभाग ने हरियाणा के जिन 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है, वे जिले हैं सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात। इन जिलों में गर्म हवा यानी लू के कारण दिन का तापमान काफी बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- मात्र 8 दिन में तैयार होता है यह हरा चारा, पशुओं को मिलेगी ताकत और किसानों को आमदनी
किन जिलों में हालात सामान्य?
हरियाणा के आठ जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। यानी इन जिलों में अभी लू का खतरा नहीं है। ये जिले हैं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत। इन जिलों में मौसम तुलनात्मक रूप से थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है।
कल का मौसम कैसा रहा?
मंगलवार को प्रदेश के तापमान में हल्का बदलाव देखा गया। कुछ जिलों में तापमान बढ़ा तो कुछ में थोड़ी गिरावट आई। पलवल हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पलवल में पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हिसार रोहतक और रेवाड़ी में तापमान में गिरावट देखी गई। हिसार का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 38.8 डिग्री सेल्सियस और रेवाड़ी का 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में तापमान में लगभग 1.2 डिग्री की कमी देखी गई।
क्या करें लू से बचने के लिए?
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें, हल्के रंग के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। इस समय प्रदेश के ज्यादातर इलाके तेज गर्मी की चपेट में हैं और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- CM ने दिया बड़ा आदेश, फसल में आग लगने से नुकसान के इतने रुपये देगी करेगी सरकार
