top haryana

Haryana Weather: इस दिन फिर से खराब होगा मौसम, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान

Haryana Weather: राज्य में मौसम में बदलाव जारी है, कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है और कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है, जानें हरियाणा में आज और आने वाले दिनों का तापमान व मौसम। 

 
Haryana Weather: इस दिन फिर से खराब होगा मौसम, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान
Ad

Top Haryana: मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है, बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा व ओलावृष्टि से रात के तापमान में गिरावट आई है, कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है, जो फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों भी मौसम परिवर्तन कर सकता है, 26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में बूंदाबांदी

27 फरवरी को कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, कैथल, यमुनानगर व पंचकूला में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के मुताबिक मौसम के इस यूटर्न का फायदा गेहूं व सरसों की फसल पर सकारात्मक पड़ेगा।

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सिंगल डिजिट में था, उसके बाद तेजी से बढ़ा, 10 दिन के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को कई जिलों में तापमान 9.0 से 9.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

फसल में सिंचाई न करें किसान

कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्मराम गोदारा ने कहा है कि 26 व 27 फरवरी को फिर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है, किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए, 27 फरवरी के बाद ही फसल में सिंचाई करने का फैसला लें।

पानीपत में फिर बदलेगा मौसम

पानीपत के कई क्षेत्र में बीते दिनों हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि का असर देखने को मिला है, न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, 17 फरवरी के बाद यह दूसरा दौर है जब तापमान नीचे आया है।

रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य बना हुआ है, सुबह के समय नमी की मात्रा 76 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 54 फीसदी रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

किस जिले का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंचा

जिला                न्यूनतम

पानीपत           9.2 डिग्री सेल्सियस

भिवानी            9.6 डिग्री सेल्सियस

गुरुग्राम           9.8 डिग्री सेल्सियस

हिसार             9.4 डिग्री सेल्सियस

करनाल           9.0  डिग्री सेल्सियस

सिरसा             9.0 डिग्री सेल्सियस