top haryana

Haryana Weather: राज्य में मौसम ने बदली अपनी करवट, रात में चलेंगी ठंडी हवाएं 

Haryana Weather: राज्य में 24 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, हरियाणा में 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखा।

 
Haryana Weather: राज्य में मौसम ने बदली अपनी करवट, रात में चलेंगी ठंडी हवाएं 
Ad

Top Haryana: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में बदलाव हुआ है, दिन के समय बादलवाई से गर्मी कम हुई है और ठंडी हवा चल रही है, मौसम वैज्ञानिकों ने अब 24 फरवरी की रात के बाद से फिर से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त करते हुए रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, प्रदेश के कुछ शहरों का रात और दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हुआ है, रात के समय ठंडी हवाएं भी चल रही है। यह सब मौसम पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हुआ है और राज्य में बरसात के आसार बने हुए है।

25 फरवरी से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

24 फरवरी उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात का तापमान गिर सकता है, जिससे ठंड अधिक हो सकती है, मगर 25 से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके एक्टिव होने से हवाओं में बदलाव होगा और प्रदेश में बादलवाई हो सकती है। इससे दिन के समय धूप कम खिलने के कारण काफी जगह का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में अभी से सताने लगी गर्मी

हरियाणा में इस महीने में ही गर्मी लोगों को सताने लगी है। रोहतक में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। उम्मीद के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह से ही हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

हिमाचल के कई जगहों पर हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल में छह इंच जबकि रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा में पौना फीट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मनाली में वर्षा हुई। ताजा हिमपात के बाद शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थलों में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां बीते दिनों काफी कम पर्यटक थे वहीं 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रदेश में तापमान

जिला

न्यूनतम

अधिकतम

अंबाला

13

22.2

फरीदाबाद

13.2

24.6

गुरुग्राम

12.4

22.9

हिसार

9.8

23

करनाल

10.2

20.5

कुरुक्षेत्र

12

21.6

नारनौल

10

24

पानीपत

12.6

21.2

रोहतक

11.3

26.3

सिरसा

10

23.8